Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< September ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
  
 3
 4
 5
 6
 7
 8
 9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
   

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1627093
मुख्य पृष्ट
गुगोजी के मेले में दर्शन
शुक्रवार, 03 सितम्बर 2010

Image
उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को गुगोजी के मंदिर में मेला आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रध्दालुओ ने बाबा के दर्शन किए। स्थानीय लोगो के अलावा आस

-पास के गांवो के लोग सुबह से बाबा के दरबार की तरफ अपना रूख कर लिया तथा यह दौर शाम तक जारी रहा। हालांकि बारिश के कारण भक्तो की भीड़ कम दिखाई दी। इस अवसर पर मंदिर परिसर के अलावा बाबा की प्रतिमा का भी आलौकिक श्रृंगार किया गया। उधर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम थे। नगरपालिका मण्डल की ओर से भी नियत्रंण कक्ष स्थापित किया गया था। मेले में पसारी फाउण्डेशन की ओर से स्वायन फ्लू दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया जबकि मेडिकल बोर्ड के कर्मचारियो ने अपनी चिकित्सा सेवाए दी। वही पालिका मण्डल की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 11 सौ की कुश्ती में अनिल कुमार और लीलाधर बुडानिया तथा 21 सौ रूपए की कुश्ती में योगेश कुमार,31 सौ रूपए कुश्ती में दिल्ली के पंकज और 51 सौ रूपए की कुश्ती में प्रवेश विजय रहे।

 

सेवाभाव कार्यो चला दौर:श्रीश्याम मंदिर के समीप श्रीश्याम नवयुवक मण्डल चिड़ावा की ओर से जल सेवा की गई। मण्डल के संदीप शर्मा, अनुज भगेरिया, विष्णु चौधरी, दीपेश शर्मा, आशीष केड़िया, महेंद्र मोदी, दीपक ककरानिया, गोलू हलवाई, कैलाश-मनोज वर्मा, विजेंद्र पूनियां, सोनू मण्ड्रेलिया, मंगल नायक, साहिल महेश्वरी, पंकज भीमराजका व हुक्मचंद शर्मा आदि ने राहगीरो को शर्बत पिलाया। इसी तरह युवा विकास समिति स्योपुरा के सुनिल डांगर, अजय, सचिन, राजेंद्र विकास, राजेश, धर्मवीर, नरेंद्र, धर्मवीर, संदीप आदि ने भी राहगीरो को जल पिलाया।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
सुरजगढ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
शुक्रवार, 03 सितम्बर 2010

Image
Image
Image
सूरजगढ़ उप तहसील पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम पूर्वक मनाया गया। वार्ड नं

. 12 स्थित स्वामी रूपदास जी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रीनाथ मण्डली के गायक कलाकारो ने भजन प्रस्तुत किए तथा उपस्थित श्रध्दालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। वार्ड नं. 15 में बाल मण्डल समिति की ओर से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ का झांकी के माध्यम से चित्रण किया गया। इसमें नन्हे-मुन्हे बाल कलाकारो ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ का संजीव झांकी के रूप में वर्णन किया तथा माखन चोर की बाल लीलाओ को देख उपस्थित श्रध्दालु भावभिवोर हो गए। इस दौरान पार्षद कन्हैयालाल हलवाई, सान कुमार, हनुमान दाधीच, अग्रवाल मण्डल के संयोजक पालीराम मुंशी और निर्देशक शंकरलाल शर्मा आदि उपस्थित थे। वार्ड नं. 17 में भी जन्माष्ट्रमी के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्ड नं. 18 स्थित श्रीश्याम प्राचीन मंदिर और श्री श्याम दरबार तथा वार्ड नं. 10 स्थित ठाकुर जी मंदिर, वार्ड नं. 11 में पुराने बस स्टेण्ड स्थित सत्यनारायण मंदिर आदि मंदिरो में धार्मिक कार्यक्रम हुए। अनाज मण्डी स्थित श्रीश्याम मंदिर और हनुमान मंदिर आदि में जागरण कार्यक्रम हुए जिसमें स्थानीय गायक कलाकारो ने धार्मिक भजनो की प्रस्तुति दी। उधर सूरजगढ़ के नायक नगर में मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक हजारीलाल योगी ने बताया कि हर वर्ष भांति इस बार भी 15 वीं मटकी फोड प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें श्रध्दालुओ ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कनवर, शेरा, पवन, जितेश योगी, मनोज, कपिल, राजेंद्र, कृष्णा, सुरेश, होशियार, महेश जोशी, मनोज पुजारी, इन्द्रकुमार आदि ने भाग लिया।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
चिड़ावा में श्रीकृष्णजन्मोत्सव
शुक्रवार, 03 सितम्बर 2010

विभीन्न जगहों पर हुए कार्यक्रम
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
आखरी बार संपादन किया गया ( शनिवार, 04 सितम्बर 2010 )
 
गुगोजी का मेला
गुरूवार, 02 सितम्बर 2010

 

Image
उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को गुगोजी का मेला आयोजित होगा। पालिका के अधिशाषी अधिकारी फूलसिंह सैनी ने बताया कि गुगोजी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा गुगोजी मंदिर सहित गुगोजी की प्रतिमा को आकर्षक फूलो और लाइटो से सजाया गया है। इन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए मेले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसमें पालिका प्रशासन के अधिकारियो के अलावा पुलिस कर्मियो की टीम मौजूद रहेगी। अधिशाषी अधिकारी सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए स्वायन फ्लू दवा के लिए पसारी फाउण्डेशन और अन्य चिकित्सा सेवा के लिए चिड़ावा मेडिकल बोर्ड को जिम्मेवारी सौपी गई। मेले के लिए
50 अस्थाई दुकाने आंवटित की गई है तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए शहर के मुख्य मार्ग और स्योपुरा तथा मंदिर के पीछे से आने वाले रास्तो को बेरिगेट लगाकर बाधित किया गया है। दुपहिया वाहन के लिए भी अस्थाई व्यवस्था स्थापित की गई है। इसके अलावा मेले के उपलक्ष में नगरपालिका मण्डल चिड़ावा की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के विजेताओ को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समय शाम चार बजे का रखा गया है।

 

गुगोजी के मेले को लेकर स्थानीय लोगो में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मेले में बच्चो के लिए झूले, चाट और खिलौनो की अस्थाई दुकान लगाई गई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न स्थानो पर जल सेवा भी की जाएगी।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>

परिणाम 1 - 9 का 2505