| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
चिड़ावा, 02 मार्च।
रंगो के त्यौहार होली को कस्बे में हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। जानकारी के अनुसार घरो में होलिका पूजन कार्यक्रम हुए। इसके बाद शुभ मुहुर्त पर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने होलिका की परिक्रमा की तथा मन्नते मांगी। होलिका दहन के दूसरे दिन दूलंडी खेली गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे के रंग लगाकर एवं गले मिलकर रंगो के इस त्यौहार की बधाई दी। उधर बच्चो एवं युवको ने फिल्मी गीतो पर थिरकते हुए इस पर्व का खूब लुप्त उठाया। इस दूलंडी का खासबात यह रही कि पानी का कम प्रयोग किया तथा गुलाल का पक्के रंग के साथ दूलंडी खेली गई। इस अवसर पर छोटो ने अपने बड़ो के शरणस्पिर्श कर उनसे आर्शीवाद लिया। उधर ढप एवं चंग के ताल भी लोग नाचते-गाते हुए नजर आ रहे थे।
|
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
|
चिड़ावा
, 02 मार्च।
कस्बे के विभिन्न क्षेत्रा में राशन डीलरो की ओर से आवश्यक वस्तुओ का समय पर वितरण न करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 8 के डीलर द्वारा राशन चीनी वितरण न करने तथा आवश्यक वस्तुओं की काला बाजारी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसकी जांच भी हुई। जांच के दौरान राशन कार्डो की जांच के साथ शिकायतकर्ताओं के बयान भी लिए गए थे। इसके बाद जिला रसद विभाग ने चिड़ावा के अधिकारी जिले सिंह से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए थे। ज्ञात रहे कि नगर में विभिन्न क्षेत्रो के डीलरो द्वारा भी आवश्यक वस्तुएं समय पर वितरित नहीं करने कालाबाजारी करने मूल्य सूचकांक बोर्ड का प्रदर्शन नहीं करने की शिकायते उपभोक्ताओं द्वारा की जाती है। |