चिड़ावा, 03 मार्च।


राय के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राय मंत्री डा. राजकुमार शर्मा का चिडावा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री के चिड़ावा सीमा पर पहुंचने के बाद गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने सर्वप्रथम स्वं. हजारीलाल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद नए बस स्टेण्ड, कबूतरखाना, बाजार रोड, गांधी चौक से होते हुए श्रीकल्याण प्रभुजी के मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में मंत्री का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व नए बस स्टेण्ड, कबूतरखाना, बाजार रोड तथा गांधी चौक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के नगरध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, राजन सहल, विक्रम शर्मा, प्रवक्ता कृष्ण ढ़स्सा, पवन शर्मा, वेदांत तिवाड़ी, राजेंद्र निर्मल, सूरजगढ़ प्रवक्ता पवन शर्मा, सूर्यकांत दायमा, मनोज पारीक, राजेश मिश्रा, दीपेश शर्मा, महेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा तथा चाणक्य विप्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष निरंजनलाल लाटा, सतीश चौरासिया, महेश हरितवाल, सांवमल सहल, प्रदीप पुजारी, हीरालाल पुजारी, पूर्वपालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुरेंद्र कोशिक, गोपाल ढ़स्सा, राजेश व्यास, हेमंत महमिया, सोनू मण्ड्रेलिया, विष्णु चौधरी, राबिन शर्मा सहित गणमान्य लोगों ने माल्यापर्ण एवं दुपट्ा ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं कबीर टीले में युवा विकास मंच की ओर से मंत्री का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राय मंत्री डा. राजकुमार शर्मा थे। अध्यक्षता सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान विश्व विद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजपाल शर्मा, नवलगढ़ पंचायत समिति की उपप्रधान अनिता सैनी एवं समाजसेवी कैलाश चोटिया उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में संजय नूनिया के नेतृत्व में शिवकुमार जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम ग्रेटर, समाज सेवी शीशराम हलवाई, राजेंद्र जखोडिया, झण्डीप्रसाद हिम्मतरामका, विनोद सोमरा आदि ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथि डा. शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि चिड़ावा की जनता ने जो इतना प्यार दिया है उसका में सैदव आभारी रहूंगा। इस मौके पर मंत्री को मंच की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया गया तथा शांति के प्रतिक सफेद कबूतरो को आजाद कर शांति का संदेश दिया। इसी दौरान पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल ढ़स्सा और स्कोप के सचिव सुरेंद्र कोशिक ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि झुंझुनु जिले में ऐसा स्वागत प्रथम बार देखा गया है इसमें कस्बे के अलावा आस-पास के क्षेत्रो के लोगों ने उत्साह दिखाया।
मोटरसाइकिल रैली निकाली:- युवा विकास मण्डल की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसमें अध्यक्ष विकास योगी, जिला सचिव कपिल दोचानिया, जगदीश राव , सोनू शर्मा आदि ने रैली में भाग लिया। युवा सोसायटी के अध्यक्ष टीएम खान तथा हार्डवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल नूनिया, महामंत्री कमलेश मालानी, महेंद्र धनखड़, अनिल रामभरोसा, सजन जलिन्द्रा व सुरेश गोयल आदि ने भी स्वागत किया।
|