| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | |
चिड़ावा
, 04 मार्च।


राजकला कॉम्पलेक्स स्थित कॅरिअर गाइडेंस एण्ड कॉम्पीटिशन सेंटर में सेंटर का प्रथम वार्षिकोत्सव गुरूवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चिड़ावा थानाधिकारी रामदेव सिंह थे। अध्यक्षता नरेंद्र पुजारी ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी सुरेंद्र सिंह शेखावत पहलवान, डा. लक्ष्मीकांत शर्मा, एडवोकेट विनोद वर्मा, संस्था निदेशक जेडी सिंह आदि उपस्थित थे। समारोह की शुरूआत में अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रावलित किया तथा छात्राओं ने सरस्वती वदंना प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। समोराह में अतिथियों द्वारा सेंटर के 40 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसी दौरान विशिष्ट अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह शेखावत पहलवान को भी पुणे में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन अशोक कुमावत ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल ढस्सा, हीरालाल पुजारी, विक्रम शर्मा, केके भटनागर, प्रदीप पुजारी, निरंजनलाल लाटा, सूर्यकांत-विकास पुजारी सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। | | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 04 मार्च।



चिड़ावा विद्या निकेतन सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर में फाल्गुन विदाई समारोह हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध कमेटी के प्रशासक श्याम सुंदर शर्मा थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुष्मासिंह ने की। समारोह की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रावलन एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियो का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शर्मा ने महिला शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नारी शिक्षा से समाज शिक्षित एवं विकसित हो सकता है। समारोह के दौरान पेपरडांस, टंग क्यूचन, आवाज निकालना, रैम्प वार्क आदि प्रतियोगिताए हुई। इसमें सोनमराठी, सुनिता शेखावत, करिश्मा मान व सोनू भारतीय विजय रही। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। वहीं मिस फेयरवेल का ताज छात्रा आशा निर्मल के सिर सजा। इसके अलावा छात्र सुरेश, छात्रा योति, पूजा, कृष्णा, पूजा भारतीय, सुधा, रजावान्ति, सपना आदि ने फिल्मी एवं राजस्थानी गानो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका पुष्पा शर्मा, इको क्लब प्रभारी हंसा सेहीवाल व शिक्षिका पुष्पा जांगिड़ व विमलेश गुप्ता ने निभाई। समारोह के अन्त में अध्यक्षता कर रही प्रधानाचार्या सुष्पा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रेणु भालोठिया ने किया।
| |