Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< March ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
 5
10
28
29
30
    

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711894
मुख्य पृष्ट
कृषि विज्ञान मेले की शुरूआत
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
चिड़ावा, 05 मार्च।
 दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले की शुरूआत गुरूवार को हुई। जिसमें पसारी फाउण्डेशन के दल ने मेले का भम्रण किया।  छह मार्च तक चलने वाले इस मेले में शेखावाटी क्षेत्र के प्रमुख उत्पादो की प्रदर्शनी लगाई गई है इसमें कृषको का विशेष आकर्षक का केन्द्र ग्वारपाठा पर दिखा। संस्थान के मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि  कृषक पवन पायल, राहुल दुगड़, महेश, राजपाल, महेंद्र, रवीन्द्र, राजकुमार ढाका, मांगुसिंह, सुरेश ढाका आदि ने मेले का भ्रमण किया। वही गांव लाखू में पसारी फाउण्डेशन की ओर से शुक्रवार को गांव लाखू में ग्रामीणो एवं कृषको की बैठक हुई। सरपंच सुरजभान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य समन्वयक चेतीवाल ने रबी फसल के बारे में जानकारी देते हुए इसमे लगने वाले कीट, रोगो के उपचार की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान किसान क्लब के समन्वयक हरिसिंह यादव एवं विनोद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
 
पिलानी थानाधिकारी का सम्मान
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
चिड़ावा, 05 मार्च। 

 शीतला माता के मंदिर के पास स्थित बुगाला मंदिर में गुरूवार रात्रि को पिलानी थानाधिकारी सुरेश शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पिलानी थानाधिकारी सुरेश शर्मा के सीकर जिले में स्थानांतरण पर हुए इस कार्यक्रम में गोपाल ढ़स्सा, प्रदीप पुजारी, निरंजनलाल लाटा, राजन सहल, विक्रम शर्मा, पवन शर्मा, हीरवा सरपंच सुभाष शर्मा, श्यामसुंदर मिश्र, राजेंद्र निर्मल सहित कस्बे के अन्य विप्र बन्धुओं ने स्मृति चिन्ह एवं फूलो का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गोपाल ढ़सा, निरंजनलाल लाटा, श्यामसुंदर मिश्र, प्रदीप पुजारी आदि ने पिलानी थानाधिकारी के पिलानी क्षेत्र में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर विप्र बन्धुओं ने थानाधिकारी शर्मा को गले लगाकर भावभीन विदाई दी तथा शर्मा के उावल भविष्य की कांमना की।
 
सेवादल के अध्यक्ष को मातृशोक
इस के लेख़क हैं Administrator

चिड़ावा

, 05 मार्च।

 

ब्लाक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शिवलाल सैनी की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। स्वं. सावित्री देवी पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थी तथा उनकी उम्र 75 साल थी। स्वं. सावित्री देवी के निधन पर पूर्वपालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, क्रय-विक्रय समिति के उपाध्यक्ष शम्भू पंवार, मोहनलाल मांवड़िया, नगरकांग्रेस सेवादल के नगरध्यक्ष हीरालाल पुजारी, पूर्वपालिकाध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष निरंजनलाल शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप पुजारी, रविकांत शर्मा, पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल ढ़स्सा व उपाध्यक्ष सुभाष खण्डेलिया आदि ने शोकव्यक्त किया है।