| वार्डो का दौरा, जनसमस्याएं सुनी |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 07 मार्च।
समाजिक कार्र्यकत्ता सुभाष खण्डेलिया ने रविवार को वार्ड नं. 14 एवं 15 का दौरा किया तथा जनसमस्याएं सुनी। खण्डेलिया ने बताया कि वार्ड नं. 14 एवं 15 में पालिका प्रशासन की ओर से सफाई एवं लाइट की अव्यवस्था पाई गई। खण्डेलिया ने कहा कि पालिका प्रशासन की लापरहवाही के चलते दोनो वार्डो में गंदगी के ढेर लगे हुए है तथा कई स्थानो पर रोशनी की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खण्डेलिया ने कहा कि अगर वे पालिकाध्यक्ष का चुनाव विजय होते है तो सर्वप्रथम सफाई एवं रोशनी व्यवस्था की जाएगी तथा बीपीएल परिवार के लोगों की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वार्डो में दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने काफी उत्साह दिखाया।
| | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | पिलानी पुलिस थाने के नए थानाधिकारी बनवारीलाल स्वामी ने पद ग्रहण करने के साथ ही शहर का भम्रण कर स्थिति का जायजा लिया। शनिवार को थानाधिकारी बनवारीलाल स्वामी ने एक भेंट वार्ता में बताया कि पुलिस थाने में आने वाले सभी पीडित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका तत्काल प्रभाव से निराकरण करने की कोशिश की जाएगी। थानाधिकारी से पिलानी में बढ़ती अपराधिक गतिविधियां एवं हरियाणा निर्मित शराब की तस्करी होना, होटलो में बढ़ते देह व्यापार कारोबार सहित अन्य मामलो पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कस्बे में किसी भी सुरत शांति व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा तथा अपराधिक गतिविधियों लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। चाहे वे कितने भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो ?
| | , सैकड़ो लोगों ने दी श्रध्दाजंलि |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | |
पिलानी
06 मार्च।
हिन्दूस्तान एवं एनबीसी के संचालक प्रसिध्द उद्योगपति गंगाप्रसाद बिरला के निधन पर शनिवार को पिलानी के बिरला हवेली में शोकसभा आयोजित कर उन्हे सैकड़ो लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दाजंलि दी। शोक सभा में बिरला हवेली के निदेशक अशोक तोला, बिट्स के उपकुलपति एलके महेश्वरी, केके पारीक, बिरला इंजीनिरिंग महाविद्यालय के निदेशक पीएस भटनागर, बिरला पब्लिक स्कूल के प्रिसीपल सत्यनंद्र कुमार, लीलाधर सिंह प्रमार, राजेंद्र प्रसाद डाडा, पृथ्वीसिंह बालापोता, प्रो. एमके काशीरामका, सुनिल कुमार पंडित, पंकज भोमिया, कृष्ण ढ़स्सा, वीरेंद्र राठौड़, आशीष ढ़स्सा, सचिन हिसारिया सहित शहर के गणमान्य लोगों ने गंगाप्रसाद बिरला के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रध्दाजंलि दी। उल्लेखनीय है कि गंगाप्रसाद बिरला का शुक्रवार की देर रात्रि कोलकता में निधन हो गया था वे बिरला औद्योगिक घराने के संस्थापक घनश्यामदास बिरला के छोटे अनुज बृजमोहन बिरला के बेटे थे। वे 88 साल के थे। पिछले लम्बे समय से अस्वस्थ्य होने के कारण शुक्रवार की देर रात्रि उनका निधन हो गया था। | | राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं दीपोत्सव 16 |
| इस के लेख़क हैं राकेश जांगिङ | चिड़ावा, 06 मार्च।
नव संवत्सर 2067 के उपलक्ष में विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से 16 मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिषद् के अध्यक्ष विधाधर हलवाई एवं उपाध्यक्ष सुरेश जलिन्द्रा ने बताया कि पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेपी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस एक दिवसीय आयोजन की शुरूआत सांय 7 बजे गांधी चौक में दीपोत्सव के साथ होगी तथा 7:30 बजे आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद रात्रि 8:30 बजे पचरंगियो के नोहरे में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें टोंक के प्रदीप पंवार, जयपुर के डा. केशरदेव प्रजापत, जबलपुर की रश्मी किरण, जयपुर के वेद दाधीच, दांतारामगढ क़े हरिओम निर्दोष, बगड़ के भागीरथ सिंह भाग्य एवं नवलगढ़ के हरीश हिन्दुस्तानी अपने हास्य पूर्ण कविताओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। परिषद् के अध्यक्ष हलवाई एवं जिला उपाध्यक्ष जलिन्द्रा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद मनोहरलाल जांगिड़, नवलकिशोर मोदी, जयराम स्वामी, शंकरलाल वर्मा, बौनाथ मोदी, सुशील तामड़ायत, सुभाष खण्डेलिया, महेश सर्राफ, सुनिल डालमिया मक्खन, प्रमोद अरडावतिया, विपुल महमिया, सुरेश डालमिया, नृसिंह दर्जी, महेंद्र सैनी व रजनीकांत मिश्र सहयोग कर रहे है।
| |