Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< November ’09 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
      
 3
 9
10
13
16
19
21
22
23
26
      

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711769
मुख्य पृष्ट
उपहार मार्केट का उद्धाटन
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 03 नवम्बर।
 स्थानीय नए बस स्टेण्ड स्थित एसबीबीजे बैंक के सामने आज बुधवार चार नवम्बर को सुबह ग्यारह बजे महिला सहकारी सुपर मार्केट का शुभारम्भ किया जाएगा। अध्यक्ष दुर्गावती व मुख्य व्यवस्थापक रेणुका ने बताया कि झुंझुनूं जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार एवं झुंझुनूं महिला बहुउद्देशिय केंद्रीय महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रजिस्ट्रार स.स. जयपुर के मथुराप्रसाद जाट होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि झुं.जि.स.उ.भ. के अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया व चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान मीरा देवी होंगी। 
 
युवा कांग्रेस के एईओं नियुक्त
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 03 नवम्बर।
  युवक कांग्रेस के आगामी चुनावो के मद्देनजर उस्मान अली पठान को एईओ नियुक्त किया गया है।  झुंझुनूं युवक कांग्रेस के लोकसभा रिर्टन अधिकारी कमलप्रित कौकी ने बताया कि उस्मान अली पठान को पिलानी विधानसभा का एईओं नियुक्त किया है। इस मौके पर शिक्षक नेता द्वारकाप्रसाद शर्मा, एडवोकेट रामकुमार झाझड़िया, किशन कुमार, शीशराम हलवाई, राजेंद्र-सुरेंद्र कोच, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव वीरप्रकाश झांझड़िया, जिला सचिव नवीन कुमार, सुनिल शर्मा, बाबूलाल स्वामी, वरूण राय, एडवोकेट खादिम हुसैन, हेमंत महमिया, रोबिन सिंह, बिनी पठान, विनोद शर्मा ओजटू, देवेंद्र तोमर, दीपक चौमाल, कपिल कटेवा काशी आदि ने खुशी जाहिर की है।
  युवक कांग्रेस चलाएगा सदस्यता अभियान: जिला सचिव नवीन कुमार ने बताया कि युवक कांग्रेस की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें युवा एवं कर्मठ कार्र्यकत्ताओं को नियुक्ति दी जाएगी। उक्त नियुक्ति कार्र्यकत्ताओं युवक कांग्रेस के चुनावो में पार्टी की रिति-निति से जनता को अवगत करवाएंगे।
 
किसान क्लब की बैठक
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 03 नवम्बर।
  निकटवर्ती गांव बेरी में पसारी सोसल एण्ड रूरल डैवलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन की ओर से किसान क्लब की  मासिक बैठक हुई। जिसमें कृषको एवं ग्रामीणो को कृषि से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने संस्थान के द्वारा संचालित अभियानो के बारे में जानकारी देते हुए जल, जमीन, जंगल, जानवर, जीव आदि के सरंक्षण एवं सर्वधन करने का आह्वान किया। इसके अलावा  बीजोउपचार एवं इनमे लगने वाले कीट पतंगो की रोकथाम तथा उपचार के बारे में भी अवगत करवाया गया। बैठक के अंत में क्लब के समंवयक विक्रम सिंह ने जैविक कृषि पर प्रकाश डाला।
 
चार गिरफ्तार
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 03 नवम्बर।
  स्थानीय पुलिस ने बुधवार को शांतिभंग के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रोतक निवासी बलजीत जाट, सत्यवीर जाट निवासी हिसार, बलवान जाट व लुहारू निवासी प्रमोद को खेतड़ी रोड पर शांतिभंग करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया।
 
प्रतियोगिता का आयोजन
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
सत्रहवी जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
 चिड़ावा, 03 नवम्बर।
  स्थानीय डालमिया उमावि में आयोजित सत्रहवी जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2009 में पांच विद्यालयो ने ग्यारह परियोजना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा मंजुल ने बताया कि डालमिया विद्या मंदिर के कुमंद ने जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में डालमिया उमावि के राहुल शर्मा प्रथम, संदीप मारवाल द्वितीय एवं डालमिया बाउमावि की छात्रा दीपिका जांगिड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुसंधान अधिकारी डीएसटी बीकानेर के राजेंद्र सिंह राणा माौद थे। वहीं प्रतियोगिता का मूल्याकंन  जलदाय विभाग झुंझुनूं के कनिष्ठ रसायनज्ञ डॉ. रामचंद्र अणगासरिया ने किया।