| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
चिड़ावा, 07 नवम्बर।
ब्लांक कांग्रेस की ओर से राजकीय दुर्गा देवी बिड्ला हॉस्पीटल को 100 सीट बैड करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ब्लांकध्यक्ष शिवकुमार जोशी ने बताया कि हॉस्पीटल में 100 सीट बैड करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री दुरूमियां को ज्ञापन भेजा गया इसके जवाब में उन्होंने अतिशीघ्र कार्रवाही करते हुए इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि हॉस्पीटल में वर्तमान समय कम बैड होने से मरीजो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
|
| जिला युवा विकास मण्डल का गठन |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
चिड़ावा, 07 नवम्बर।
स्थानीय चिड़ावा-पिलानी रोड कार्यालय में बैठक आयोजित कर जिला युवा विकास मण्डल का गठन किया। इसमें जिलाध्यक्ष विकास योगी को बनाया गया तथा जिला महासचिव मनीष ठोलिया को। इसके अलावा मण्डल की कार्यकारणी में अतिशीघ्र विस्तार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विकास योगी ने बताया कि मण्डल राजनितियों, सरकारी महकमो व व्याख्ताओ भष्ट्राचार को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पंकज सिंह, अशोक नारनौलिया, रवि गजराज, महेश सोनी, विष्णु अग्रवाल, विनय ठोलिया, अनिल गोदारा, शंशाक पुरोहित, सान योगी, धनश्याम सैनी, विरेंद्र सैनी, विजेंद चौधरी, सुनिल श्योराण, अनिल शर्मा, जयदीप, कपिल दोचानिया, महीपाल सैनी, राजू आदि उपस्थित थे।
|
| कृषको एवं ग्रामीणो की बैठक |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
चिड़ावा, 07 नवम्बर।
निकटवर्ती ग्राम लाखू में पसारी सोसल एण्ड रूरल डैवलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन की ओर से कृषको एवं ग्रामीणो की बैठक हुई। मुख्य समंवयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि सरसो में लगने वाले परजीवी खरपतवार ओरोबंकी मरगोज के रोकथाम एवं उसके उपचार के उद्देश्य से राष्ट्रीय सरसो अनुसंधान केंद्र सेवर भरतपुर एवं संस्थान के द्वारा प्रयास दोहराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम लाखू व लाम्बागोठड़ा में गत वर्ष सरसो की फसल के 10-10 पौधो में ड्रमोस्ट्रेशन लगाया गया। इसमें चार-चार ड्रमोस्ट्रेशन सफल रहे तथा लगभग 85 से 95 प्रतिशत तक मरगोजा खत्म हो गया था। इसके बाद कारगर परिणाम देखते हुए सेवर भरतपुर के डॉ. अरविंद कुमार ने वरिष्ठ वैज्ञानिको के एक विशेष दल को संस्थान के कार्यक्षेत्र में भेजने की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर क्लब के समंवयक विनोद-दुरसाराम यादव के खेत में रोगग्रस्त खेजड़ी वृक्षो का नि:शुल्क उपचार किया।
|
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |

अडूका पंचायत मुख्यालय पर कम्प्यूर कक्ष का उद्वघाटन मुख्यअतिथि सुरजगढ विधायक श्रवण कुमार ने किया । उन्होंने अपने उदबोद्वन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने 21 वीं सदी में अति आधुनिक और कंप्यूटराइज्ड निर्माण की कल्पना की थी । कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता परसाराम सैनी ने की । |