| पानी पर कार्यशाला का आयोजन |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 08 नवम्बर।
निकटवर्ती गांव सूरजगढ़ स्थित पालीराम सीनियर सै. स्कूल में रविवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का उद्धाटन डां. चढ़ा, डॉ. मेहता, सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र सैन व विजेंद्र निर्वाण ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रावलन कर किया। कार्यशाला में वक्ताओं ने पानी के सरंक्षण एवं सवर्धन के बारे में जानकारी देते हुए आगामी समय में पानी की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पानी का सरंक्षण करने की योजना अभी से दिमांग में लानी होगी नहीं तो काफी देर हो जाएगी। इस अवसर पर 65 लोगों ने भाग लिया।
| | सड़क दुर्घटना में एक की मौत |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 08 नवम्बर।
स्थानीय रेलवे फाटक-औद्योगिक क्षेत्र के समीप रविवार को एक पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच भिडंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन का संचालन करते हुए सामने से आ रही मोटर साइकिल के टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर कुलदीप के गंभीर चोटे आई तथा वहीं भोपाल सिंह की मृत्यू हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
| | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | 
चिड़ावा, 08 नवम्बर।
हिम्मतरामका परिवार एवं मानसरोवर ईएनटी जयुपर की ओर से रविवार को ईएनटी शिविर लगाया गया। जिसमें 267 रोगी लाभान्वित हुए। जानकारी के अनुसार डॉ. अमित, डॉ. लवलीश जैन व डॉ. जीआर चौधरी ने 267 रोगी की जांच कर उन्हे चिकित्सीय परामर्श दिया।
| | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | 
चिड़ावा, 08 नवम्बर।
निकटवर्ती लोटिया ग्राम के खेत में गत दिनो 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूट गया तथा इस दौरान खेत में आग लग गई लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया जिससे हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सुरेश शर्मा के खेत में गत दिनो 11 हजार की विद्युत लाइन का एक तार टूटने से आग लग गई लेकिन वहां पर उपस्थित एक व्यक्ति ने आग को बढ़ने से पहले ही बूझा दिया। खेत के मालिक सुरेंद्र ने टूटे हुए तार को जुड़ने नहीं दिया। आक्रोशित मालिक ने बताया कि इस संबंध में विभाग को बार-बार सूचित किया जा चुका है परन्तु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाही नहीं की गई है।
कभी भी हो सकती है अप्रिय घटना : खेत में 11 हजार की लाइन के तार पेड़-पौधे के स्पर्श करते हुए जा रहे जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। मालिक सुरेंद्र ने बताया कि फसल में पानी देने के समय जब लाइन बदलने जाते तब पेड़-पौधो में सिलन होते है। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभावशाली लोगों के दवाब में आकर विभाग ने उनके खेत से इस लाइन को गुजारी नहीं तो अन्य रास्ते से भी इस लाइन डाली जा सकती थी। लाइन को इस खेत में गुजारने के लिए लगभग 25 खम्भो की आवश्यकता पड़ी। वहीं इस लाइन को अन्य रास्ते से गुजारा जाता तो वहां से करीब 5 से 7 खम्भो की आवश्कता पड़ती।
| | नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | 
चिड़ावा, 08 नवम्बर।
परमहंस गणेश जी चैरिटी ट्रस्ट मुंबई की ओर से नवनिर्मित मुक्तिधाम मार्ग सड़क का लोकापर्ण समारोह पूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा ने लोकापर्ण किया। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र गाड़िया ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी फूल सिंह व भगवत जन कल्याण मिशन के अध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी थे। कार्यक्रम की शुरूआत में राजन सहल, रामचंद्र शर्मा व विक्रम शर्मा के नेतृत्व में माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
| | मनुष्य को संसार से विरक्त करना होगा-डॉ |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 08 नवम्बर।
विश्व का प्रत्येक जीव एक मात्र आनंद चाहता है परन्तु वह आनंद कैसे मिलेगा इस पर विचार करने की आवश्यकता है। ये उक्त प्रवचन गांधी चौक में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम के दौरान डॉ. कुंजेश्वरी देवी ने कहे। उन्होंने कहा कि ईश्वर तत्व को जानकार ही कोई मनुष्य आनंद की प्राप्ति कर सकता है परन्तु मन को संसार से विरक्त करना होगा अर्थात संसार में न हमारा किसी से राग हो न किसी से द्वेष हो अपितु राग-द्वेष रहित होने का अभिमान भी न हो। मन को विराक्ति की इस अवस्था तक पहुंचाने के लिए दृढ़ निश्चय करना होगा जिससे आनंद को हम आनादिकाल से इस संसार में ढूंढ रहे है वो आनंद ब्रह्मलोक पर्यन्त का ऐश्वर्य मिल जाने पर प्राप्त नहीं हो सकता है। क्योंकि संसार में आनंद नहीं है। संसार में सारा प्यार स्वार्थ के आधार पर टिका हुआ है। स्वार्थ अधिक तो प्यार अधिक एवं स्वार्थ कम तो प्यार भी कम। जीव के ऊपर तीन गुण हावी होने के कारण संसार में कोई भी मनुष्य किसी दूसरे मनुष्य के अनुकूल व्यवहार नहीं करता। प्रतिक्षण एक दूसरे में लड़ाई होती रहती है।
| |