| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 13 नवम्बर।
शेखावाटी में भगवत जन कल्याण मिशन की ओर से चलाए जा रहे सनातन संस्कृति प्रसार एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवो में भगवत जन परिवार तदर्थ समितियों का गठन किया गया। कार्यालय प्रभारी राधेश्याम सेखसरिया ने बताया कि अध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी के आदेशानुसार गांव चनाना में मिथिलेश महाराज, राजेंद्र शर्मा, पूर्णमल मोदी व रजनीश जोशी आदि का गठन किया गया है। गांव नंगली शलेंद्र सिंह में डॉ. जब्बर सिंह, दुर्गाप्रसाद केजरीवाल, कैप्टन पाबूदान सिंह, भूपेंद्र सिंह शेखावत, छोटू सिंह, बडाऊ गांव में मदन सिंह, फतेहचंद अग्रवाल, कैप्टन जयसिंह, भडूंदा कलां में मानसिंह झाझड़िया, राजेंद्र शर्मा, चंवरा में रामस्वरूप जोशी, डॉ.रघुवीर सिंह, शंकरलाल अग्रवाल आदि का भी गठन किया गया। जिनको संगठन का विस्तार करने का निर्देष दिया गया है।
| | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 13 नवम्बर।
स्थानीय डालमिया की ढ़ाणी स्थित डीवीएम सैकण्डरी स्कूल परिसर में नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं के सौजन्य तथा नेहरू युवा महिला मण्डल संस्थान किठाना के तत्वावधान में खण्ड स्तरीय पुर्नमूल्यांकन बैठक का आयोजन किया गया। जिला युवा समंवयक डीएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में युवा को संगठित होने का आह्वान करते हुए 10-10 युवाओं के संगठन का गठन करने निर्देष दिया गया। इस मौके पर राजेंद्र धनखड़ व डीवीएम के प्रधानाचार्य महेंद्र सैनी व राधेश्याम भार्गव ने विचार व्यक्त किए तथा सुमन, सुनिता, प्रेमलता, विनोद कुमार, विजय सिंह, सुनिल धींवा सहित विभिन्न मण्डलो के प्रतिनिधि ने भाग लिया।
| | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 13 नवम्बर।
पसारी सोसल एण्ड रूरल डैवलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन की ओर से पोलिथीन हटाओं, पर्यावरण बचाओं अभियान के तहत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। मुख्य समंवयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि ज्ञापन में पोलिथीन हटवाने की मांग करते हुए इससे होने वाली परेशानियों से अवगत करवाया गया है।
| | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | |

चिड़ावा
, 13 नवम्बर।
इनका हुआ सम्मान
स्थानीय डालमिया खेलकूद मैदान में शुक्रवार को रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान की ओर से पर्यावरण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के आयुक्त राजेंद्र भानावत ने जल सरंक्षण का आह्वान करते हुए निरन्तर घट रहे जल स्तर पर चिंता व्यक्त की। अध्यक्षता प्रवासी उद्योगपति रघुहरि डालमिया ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला कलैक्टर आलोक गुप्ता तथा मुख्य वैज्ञानिक हनुमान प्रसाद थे। शुरूआत में अतिथियों ने मां नानू संती के फोटो के समक्ष दीप प्रावलित किया। समारोह का संचालन निरंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर डालमिया सेवा संस्थान के उपनिदेशक सत्यवीर चौधरी, सुभाष खण्डेलिया, बाबूलाल डालमिया, राजन चौधरी, तहसीलदार इंद्राज सिंह, बीडीओ धर्मपाल पूनियां, थानाधिकारी रामदेव सिंह, पार्षद मख्खन डालमिया व किशोरीलाल आदि उपस्थित थे। : राय स्तरीय पुरस्कार ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर को दिया गया। अतिथियों ने शशी त्यागी को एक लाख रूपए का चैक भेंट किया गया। इसके अलावा पर्यावरण पुरस्कार रोमन कैथलिक डायोसिन सोशल सर्विस सोसायटी अजमेर के कादर हैनरी मोरस, जयुपर संभाग का पुरस्कार निर्माण संस्थान देशंमा जिला टोंक के किशनलाल देशंमा, भरतपुर संभाग का पुरस्कार लुपिन हूयमन वैलफेयर एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन भरतपुर के सीताराम गुप्ता, शेखावाटी संभाग का पुरस्कार सोशल एक्शन फोर रूरल एडवांसमेंट सोसायटी, लक्ष्मीपुरा सीकर के मोटाराम, जोधुपर संभाग के सोसायटी टू अपलिफट रूरल इकोनोमी संस्था के मघराज जैन आदि को सम्मानित किया गया। निर्णाणयक मण्डल के भूमिका प्रो. एमएस राठौड़ व उनके साथियों ने निभाई। | | इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया | चिड़ावा, 13 नवम्बर।
स्थानीय अग्रसेन भवन में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में स्वं. शंकरलाल कैलाशचंद गाडिया की पुण्य तिथि पर अग्रसेन भवन में नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के संयोजक प्रो.के.एम. मोदी व रमेश गाड़िया ने बताया कि शिविर में डॉ श्रवण कुमार शर्मा, पवन कुमार सुथार, डॉ. रामकुमार उपाध्याय, डॉ. ईशुपालसिंह भुल्लर, डॉ. सुखेस चौधरी, सुशील सुथार, नंदरात चौधरी व सूरजन सिंह भाटी के द्वारा शुगर, दमा, जोडो का दर्द, बवासीर, रिंगणबाय, सिरदर्द, कब, ब्लड प्रेशर, वजन घटाना, तनाव, माईग्रेन, नजर कमजोर, गुप्त रोग, चक्कर आना, पोलियो व रीढ़ की हड्डी संबंधित गठिया व लकवा आदि रोगों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित शिविर का समय 9 से 12 बजे तक तथा सांय 3 से 6 बजे तक रखा गया है।
| |