Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< November ’09 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
      
 3
 9
10
13
16
19
21
22
23
26
      

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711714
मुख्य पृष्ट
एक गिरफ्तार
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 14 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस ने रविवार को नशा कर उत्पात मचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ग्राम क्यामसर निवासी धर्मपाल पुत्र अमीलाल को नशा कर उत्पात मचाते हुए पाए जाने पर 60 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
 
15 वाहन जब्त व चालान
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 14 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर अवैध वाहनो पर सख्त कार्रवाही की। इस कार्रवाही में 15 वाहनो को जब्त कर चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी रामदेव सिंह  की अगुवाई की गई इस कार्रवाही में 15 अवैध वाहनो कार्रवाही की गई। इन उक्त वाहनो का चालान भी किया गया। 
 
आदतन अपराधी गिरफ्तार
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 14 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस ने शनिवार को आदतन अपराधी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वार्ड नं. 12 निवासी सुभाष पुत्र हरिसिंह नायक को आदतन अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
 
समिति ने किया फल वितरण
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया

 चिड़ावा, 14 नवम्बर।
 स्थानीय पिलानी रोड स्थित दुर्गा देवी बिड्ला हॉस्पीटल में राजस्थान जन सतर्कता समिति की ओर से फल वितरित किए गए। प्रवासी उद्योगपति मनीष पसारी के आतिथ्य में समिति के अध्यक्ष आनंद खेतान, सुनिल मण्ड्रेलिया, विष्णु चौधरी, एडवोकेट खादिम हुसैन, महेंद्र मोदी, मुकेश खण्डेलवाल, सुमेर डांगी व ललित मालानी आदि ने रोगियों को फल वितरित किए।
 
नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 14 नवम्बर।
 स्थानीय अग्रसेन भवन में शनिवार को स्वं. शंकरलाल कैलाश चंद गाड़िया की पुण्य तिथि पर छह: दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ हुआ। गाडिया परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्धाटन प्रो. केएम मोदी ने किया। शिविर के आयोजक रमेश गाडिया व सहसंयोजक राजेंद्र टेलर ने बताया कि रेकी आचार्य स्वामी शिशपाल उपाध्याय व डॉ. श्रवण शर्मा, डॉ. पवन सुथार, डॉ. सुखेस चौधरी, डॉ. सुशील  सुथार, नंदराम चौधरी, सूरजनसिंह भाटी, डॉ. रामकुमार उपाध्याय, डॉ. ईशुपाल सिंह भुल्लर आदि ने प्रथम दिन 80 रोगियों की जांच कर उन्हे चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में इच्छुक व्यक्तियों को प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
 
भाजपा नगर मंडल की बैठक
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 14 नवम्बर।
 स्थानीय नथमल सर्राफ के नोहरे में आज रविवार को भाजपा नगर मण्डल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। नगर महामंत्री  ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र करेंगे। बैठक में पिलानी में होने वाले नगरपालिका चुनावो के संदर्भ चर्चा की जाएगी। बैठक समय सांय 5 बजें का रखा गया है।
 
सी.एल.जी की मीटीगं हुई
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया

 सीएलजी की बैठक में ट्रैफिक का मुद्दे पर चर्चा 
 चिड़ावा, 14 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शनिवार को दोपहर को सीएलजी सदस्यो की बैठक हुई। जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा जोर पर रहा। चिड़ावा उपपुलिस अधीक्षक सुरेश खीची की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीएलजी सदस्यो ने कबूतरखाना बस स्टेण्ड, पंचायत समिति रोड व श्रीकल्याणराय प्रभु मार्ग रोड पर लगने वाले जाम की परेशानी का समाधान करने की मांग की। जिस पर उपपुलिस अधीक्षक ने अतिशीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बैठक में सीएलजी सदस्य महेश धन्ना व मनोहरलाल जांगिड़ ने पंडित गणेशनारायण मंदिर मार्ग पर दर्शनार्थियों के असमाजिक तत्वो द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार की समस्या से भी अवगत करवाया। इस पर उपपुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मीयों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अशोक मालानी, झण्डीप्रसाद हिम्मतरामका, सुभाष खण्डेलिया, शिवरतन मालसरिया, सलीम, मख्खन डालमिया, कृष्ण ढ़स्सा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 बिना नम्बर प्लेट के वाहनो पर होगी सख्त कार्रवाही: थानाधिकारी रामदेव सिंह ने बताया कि बिना नम्बर प्लेट के वाहनो पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस भी वाहन के दोनो प्लेटो पर नम्बर नहीं लिखे होंगे उस पर जुर्माना लगाकर सख्त कार्रवाही की जाएगी। वहीं प्रेस के संवाददाताओ को सूचित कर दिया गया है कि उनके वाहनो के दोनो प्लेटो पर नम्बर लिखे होने चाहिए।
 
नेहरू जयंति मनाइ
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया

चिड़ावा ऑन लाइन। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित नेहरू पार्क में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंति मनाई गई। पसारी सोसल एण्ड रूरल डैवलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन के तत्वावधान मे हुए इस कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल व समंवयक राहुल जानू, मोहनलाल, राजेंद्र पंवार, भरत अभिषेक शर्मा, राजकरण, नौरगलाल व कैलाश आदि ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्वांजलि दी।इसी दौरान मिठाई वितरित की गई।