Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< November ’09 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
      
 3
 9
10
13
16
19
21
22
23
26
      

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711596
मुख्य पृष्ट
विद्या मंदिर ने लहराया परचम
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 16 नवम्बर।
 निकटवर्ती ग्राम नरहड़ में सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षा का समापन किया गया। सचिव रघुवीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
 
शराब सहित एक गिरफ्तार
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया

चिड़ावा

, 16 नवम्बर।

 

स्थानीय पुलिस ने सोमवार को 10 लीटर हथकड़ शराब का अवैध परिवहन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मेहताप को 10 लीटर हथकड़ देशी शराब का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
 
अवैध शराब बरामद,
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 16 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अनिल पुत्र धर्मपाल जाट को अवैध शराब बिक्री करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 25 पव्वे शराब के भी बरामद किए गए।
 
कृषको की बैठक आयोजित
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया

 चिड़ावा, 15 नवम्बर।
 निकटवर्ती ग्राम गाडाखेड़ा में रविवार को पसारी सोसल एण्ड रूरल डैवलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन की ओर से कृषको एवं ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि फाउण्डेशन के विश्वनाथ- नंदलाल-भागीरथ-विजय पसारी के आतिथ्य में हुई इस बैठक में स्वयं सहायता समूह तथा संस्थान के गत वर्षो के कार्यो से अवगत करवाया गया। फाउण्डेशन के चैयरमैन भागीरथ पसारी व उनकी पत्नी उर्मिला ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था आगे भी ग्रामीण स्तर कार्य करती रहेगी। उन्होंने संस्थान के द्वारा संचालित पोलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान, खेजड़ी बचाओ अभियान आदि अभियानो में संस्था का सहयोग करने की अपील की। इससे पूर्व अतिथियों का स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य रूकमणी देवी, शारदा, उर्मिला, करूणा व राधा बाई ने फूलो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।  इस अवसर पर संस्थान के समन्वयक राहुल जानू, मोहन अग्रवाल, अनिल शर्मा, प्रमेंद्र, देवकीनंदन, भगवती देवी, कौशल्या, कमला, राधा, मंजू, प्रमिला व सविता सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाओं एवं पुरूषो ने भाग लिया।
 
दूसरे दिन 50 रोगी लाभान्वित
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
चिड़ावा, 15 नवम्बर।
 स्थानीय अग्रसेन भवन में स्वं. शंकरलाल कैलाश चंद गाड़िया की पुण्य तिथि पर आयोजित छह: दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन रविवार को 50 रोगियों ने लाभ उठाया।  शिविर के संयोजक प्रो. केएम मोदी ने बताया कि रेकी आचार्य स्वामी शिशपाल उपाध्याय व डॉ. श्रवण शर्मा, डॉ. पवन सुथार, डॉ. सुखेस चौधरी, डॉ. सुशील  सुथार, नंदराम चौधरी, सूरजनसिंह भाटी, डॉ. रामकुमार उपाध्याय, डॉ. ईशुपाल सिंह भुल्लर आदि ने द्वितीय दिन 50 रोगियों की जांच कर उन्हे चिकित्सीय परामर्श दिया।
 
आरोप में एक गिरफ्तार
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
नशा कर वाहन चलाने के आरोप में एक गिरफ्तार
 चिड़ावा, 15 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस ने रविवार को नशा कर वाहन चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ग्राम सेहीकलां निवासी दीपक कुमार को नशा कर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
 नशाकर उत्पात मचाने के आरोप में एक गिरफ्तार 
 चिड़ावा, 15 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस ने रविवार को नशाकर उत्पात मचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रामरख की ढ़ाणी निवासी नरेंद्र ने नशे में मदहोश होकर उत्पात मचाते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।