Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< November ’09 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
      
 3
 9
10
13
16
19
21
22
23
26
      

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711785
मुख्य पृष्ट
इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 19 नवम्बर।
 स्थानीय नगरकांग्रेस सेवादल की ओर से इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। नगरध्यक्ष पं. हीरालाल पुजारी के नेतृत्व में प्रदीप पुजारी, नथमल अरड़ावतिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश पुजारी, शिवलाल सैनी, मोहन मावंड़िया, महेश कटारिया, सलीम, सूर्यकांत पुजारी सहित अन्य कार्र्यकत्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित कर जन्म दिवस मनाया। इसी प्रकार ब्लांक कांग्रेस के द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। इसमें ब्लांकध्यक्ष शिवकुमार जोशी, नृसिंह सैनी, ओमप्रकाश स्वामी, राधेश्याम ग्रेटर आदि ने भी गांधी की फोटो पर माल्यापर्ण कर जन्म दिवस मनाया।
 
कौमी एकता सप्ताह का शुभारम्भ
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 19 नवम्बर।
 स्थानीय चौधरी कॉलोनी स्थित मण्डल कार्यालय प्रांगण में गुरूवार को नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं के सौजन्य एवं नेहरू युवक मण्डल संस्थान किठाना की ओर से सात  दिवसीय कौमी एकता सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। राष्ट्रीय सेवा कर्मी सुमन धनखड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित कर जन्म दिवस मनाया गया।  इस मौके पर विनोद कुमार, सुनील धींवा, विजय सिंह, सुनिता धनखड़, प्रेमलता, जयंसिंह चाहर, राजेश ख्यालिया, आनंद, राजेश सिंहाग, विजेंद्र सिंह, राजेश कुल्हार सहित काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
 ये होंगे कार्यक्रम:ण कार्यक्रम प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र धनखड़ ने बताया कि  20 नवम्बर को युवा मण्डल मैनना के द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, 21 को युवा मण्डल चारावास के द्वारा कोभाषाई सदभावना दिवस, 22 को महिला मण्डल किठाना के द्वारा कमजोर वर्ग दिवस, 23 को महिला मण्डल मैनाना के द्वारा सांस्कृतिक एकता दिवस, 24 को महिला मण्डल देवरोड़ के द्वारा महिला शस्क्तिकरण दिवस व 25 नवम्बर को ग्राम जोडिया में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
 
पहाड़ी से अवैध खनन
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
 चिड़ावा, 19 नवम्बर।
 स्थानीय वन विभाग की ओर से बुधवार शाम अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे छह: ट्रको को जब्त कर करीब 900 क्विंटल पत्थर बरामद किया। जानकारी के अनुसार विभाग के खेतड़ी व चिड़ावा रेंज की इस संयुक्त कार्रवाही में क्षेतीय वन अधिकारी ओमप्रकाश कड़वासरा, सहायक वन सरक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने सिंघाना कस्बे में स्थित माकड़ो पहाड़ी से अवैध रूप से खनन कर पत्थर परिवहन कर रहे छह ट्रको के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जब्त कर चिड़ावा वन विभाग के कार्यालय लाया गया।
 ऐसे की कार्रवाही: जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों को माकडो पहाड़ी से विभाग के क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करने की सूचना मिली। जिस पर कार्रवाही करते हुए माकड़ो से छह ट्रको का पीछो किया तथा गाडाखेड़ा में उक्त ट्रको को पकड लिया गया। इसके बाद इन ट्रको को चिड़ावा वन विभाग में लाया गया।
 
32 महिला एवं 5 पुरूषों ने नसबंदी करवाई
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
चिड़ावा, 18 नवम्बर।
 स्थानीय पिलानी रोड स्थित राजकीय दुर्गा देवी बिड्ला हॉस्पीटल में बुधवार को नसबंदी शिविर लगाया गया। इसमें 32 महिला एवं 5 पुरूषो ने नसबंदी करवाई। ब्लांक सीएमएचओं डॉ. रतनसिंह चाहर ने बताया कि डॉ. मनीराम डूडी व स्टॉफ के सहयोग से बिना चीरफाड़ के 32 महिलाओं तथा 5 पुरूषो की नसबंदी की गई।
 
सुंदरकाण्ड पाठ मनोकामनाओं पूर्ण करने
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
चिड़ावा,18 नवम्बर।
 गांव ओजटू के सत्यनारायण मंदिर में चल रही रामकथा में कथाव्यास पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने भगवान हनुमान के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि राम भक्त हनुमान का   चरित्र कर्तव्यनिष्ठ व कर्मयोगी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव सेवापरायण एवं कार्य समर्पित रहना चाहिए। तिवाड़ी ने सुंदरकाण्ड  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम को जानकी का पता चला, सीता माता को भगवान की कुशलक्षेम मिली एवं धैर्य प्राप्त हुआ। विभिषण को भगवान का वरदहस्त एवं शरणागति प्राप्त हुई। हनुमानजी को माता सीता से अजर अमर होने का वरदान प्राप्त हुआ। इसके अलावा कथा में राम-सुग्रीव मित्रता का अत्यंत सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया। कथा के प्रारंभ में सरपंच ओमप्रकाश डांगी, पूर्व प्रधान उमराव डांगी, पूर्व सरपंच जुगलकि शोर शर्मा सहित कथा के यजमानों ने भगवान श्रीराम एवं व्यास का पूजन किया। कथा में वैद्य घनश्याम शर्मा, रामस्वरूप जांगिड़, गुगनराम वर्मा, रामाकिशन सैनी, लीलाधर शर्मा, मोतीलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, ताराचंद स्वामी, विश्वम्भरलाल, दुर्गाराम डांगी सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं ने भाग लिया।
 
योग प्रशिक्षण शिविर का समापन
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
चिड़ावा, 18 नवम्बर।
 गांव ओजटू में भगवत जन कल्याण मिशन  की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षण रामनिवास जांगिड़, राधेश्याम सेखसरिया व रामाकिशन सैनी ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
 नियमित योग शिविर संचालन हेतू कमेटी का गठन: मिशन के प्रवक्ता मोतीलाल शर्मा ने बताया कि  मिशन की ओर से नियमित योग शिविर संचालन हेतू कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि सत्यनारायण मंदिर परिसर में लगने वाले शिविर का समय सुबह साढ़े छ: से साढ़े सात बजे तक का रखा गया है।
 
आयोजन की तैयारियां जोरो पर,
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया

चिड़ावा

, 18 नवम्बर।

 

यह हैं कार्यक्रम

उत्साहित है लोग



स्थानीय चौधरियों के देवी मंदिर में काशीराम डालमिया चेरिट्ेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्री शिवशक्ति
108 कुण्डीय महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। सुभाष खण्डेलिया व सुनील डालमिया मख्खन से प्राप्त जानकारी अनुसार मंदिर में यज्ञ शाला तथा 108 कुण्ड का निर्माण किया जारी है। यज्ञ शाला एवं कुण्ड निर्माण के लिए विशेष रूप से बिहार से आए 60 कारगीर को बुलाया गया है जो कि पूरे उत्साह से निर्माण कार्य में लगे हुए है। यज्ञ के लिए कुण्ड का निर्माण गत माह की 30 तारीख को आरम्भ हुआ था तथा अभी तक 70 कुण्डो का निर्माण किया जा चुका है तथा शेष कुण्ड का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा कारीगर यज्ञ से संबंधित आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य कार्यो को भी अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। यज्ञ स्थल पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। वहीं यज्ञ के दौरान होने वाली रासलीला कार्यक्रमो की तैयारियों को लेकर भी कारीगर लगे हुए है। : सुभाष खण्डेलिया ने बताया कि दिनांक 14 दिसंबर सोमवार को प्रात: महायज्ञ में सम्मिलित यजमानो को यज्ञोपवीत तथा गणपति, रूध्द, शक्ति अभिषेक व सहस्रार्चन होगा। 15-16 दिसंबर को राणी सती दादी एवं नानू सती दादी का मंगल पाठ होगा। 17 दिसंबर को कलश यात्रा, वेदी पूजन, अरणी मथन, आवाहित देवी-देवताओं का हवन होगा। 17 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रायश्चित, यज्ञोपवीत धारण, शिव शक्ति महायज्ञ होगा। 31 दिसंबर को महायज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएंगी। खण्डेलिया ने बताया कि महायज्ञ में अभी तक 1400 यजमानो ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर से बढ़ाकर 20 नवम्बर कर दी गई है। : चौधरियों के देवी मंदिर में काशीराम डालमिया चेरिट्ेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्री शिवशक्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ को लेकर लोग काफी उत्साहित है। जानकारी के अनुसार चिड़ावा के अलावा अन्य कस्बो, गांवो एवं शहरो के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे है। खण्डेलिया ने बताया कि चिड़ावा कस्बे के अलावा भी आस-पास के गांवो तथा शहरो के लोगों ने भी काफी उत्साह से अपना पंजीयन करवाया है। उन्होंने बताया कि इस 17 दिवसीय महायज्ञ में 2100 श्रद्वालुओ को पहुंचने की सम्भावना है।
 
स्वायन फ्लू के प्रति जागरूक है बच्चे
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया

चिड़ावा, 18 नवम्बर।
स्वाइन फ्लू बीमारी का खौफ फैलने के बाद चिड़ावा कस्बे के विद्यालयो एवं कॉलेजो तथा घरो में जागरूक रहने लगे है। जानकारी के अनुसार विद्यालयो एवं कॉलेजो में प्रबंधन कमेटियों ने विशेष बैठक आयोजित कर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर स्वाइन फ्लू बीमारी के लक्षण एवं इसके रोकथाम के उपाय लगाए दिए गए तथा साथ विद्यार्थियों से अपने मुंह पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। विद्यालय की प्रबंध कमेटी इस रोग की रोकथाम हेतू सुबह होनी वाली प्रार्थनाओं को भी बंद कर दिया गया है। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चो को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे है। इसी के चलते अभिभावक भी अपने बच्चो को इस रोग से बचाने के लिए पूरी सावधान बरत रहे है। इसके अलावा विद्यालयो, कॉलेजो एवं घरो में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डीवीएम के निदेशक महेंद्र सैनी ने बताया कि स्कूल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख जा रहा है तथा इस रोग के फैलने के कारणो पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में ब्लांक सीएचएमओं डॉ. रतन सिंह चाहर ने बताया कि अभी तक स्वायन फ्लू रोग का एक भी मरीज नहीं है। फिर भी लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।
 
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया
चिड़ावा, 18 नवम्बर।
 स्थानीय पुलिस थाने में जमीन को लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत कर्ता वार्ड नं. 7 निवासी विशम्भर दयाल पुत्र नारायण प्रसाद ब्राह्मण ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि वार्ड नं. 6 निवासी मनोज पांडे पुत्र रघुराज ब्राह्मण, खांसोली थाना, चुरू निवासी शंकरलाल पुत्र मोहनलाल ब्राह्मण व वार्ड नं. 8 निवासी गोपीकिशन पुत्र मुरलीधर मिश्रा आदि भूमि क्रयविक्रय का कार्य करते है जिन्हाने भूमि के लिए रूपए तो ले लिए लेकिन जमीन नहीं दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी, 120 बी तथा आईपीसी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
 
मनमानी बना परेशानी का सबब
इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया


चिड़ावा

, 18 नवम्बर।

 

स्थानीय गौशाल रोड पर बुधवार को वाहन चालक की मनमानी का वाक्या देखने को मिला। इसमें चालक ने अपनी कार को इस तरह से पार्क किया कि गौशाला की ओर जाने वाला रास्ता ही जाम हो गया। इस मनमानी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा करीब आधा से एक धण्टे तक जाम लगा रहा। इस घटना ने स्थानीय वाहन चालको की ट्रैफिक नियम-कानूनो के प्रति लापरवाही को प्रदर्शित करता है। पुलिस चाहे कितने भी अभियान चलाए लेकिन जब तक लोग ट्रैफिक नियमो का पालन नहीं करेंगे तब तक जाम की समस्या से लोगों को जुझना पड़ेगा। इसी तरह कबूतरखाना बस स्टेण्ड, पंचायत समिति मार्ग, मैन मार्केट व खेतड़ी रोड आदि स्थानो पर भी वाहन चालको की लापरवाही से कई घण्टो तक जाम लगे रहते है। चिड़ावा कस्बे में जाम की समस्या वैसे तो आम हो चुकी है लेकिन इसमें जितनी टै्रफिक पुलिस जिम्मेदार है उतने ही वाहन चालक भी।