| कृषको एवं ग्रामीणो की बैठक |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
|
चिड़ावा
, 20 नवम्बर।
निकटवर्ती ग्राम क्यामसर में शुक्रवार को पसारी सोसल एण्ड रूरल डैवलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन की ओर से कृषको एवं ग्रामीणो की बैठक हुई। मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने स्वायन फ्लू के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव के द्वारा स्वायन फ्लू रोग की रोकथाम हेतू बताए गए नुस्के को दोहराते हुए नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान स्वायन फ्लू रोग की रोकथाम के लिए जनजागृति अभियान चलाएगा। जिसमें लोगों को रोग के लक्षण एवं इसके उपाय हेतू गिलोय एवं तुलसी के पत्ते के पौधो का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा कृषक कुरडाराम के यहां गेंहू में बीजोउपचार प्रक्रिया दोहराते हुए एक बार फिर प्रदर्शन किया। |
| समिति ने किया पिलानी का दौरा |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
चिड़ावा, 20 नवम्बर।
पिलानी कस्बे में शुक्रवार को पर्यावरण विकास समिति चिड़ावा की ओर से पिलानी क्षेत्र का दौरा किया गया। जागो मतदाता अभियान के तहत किए गए इस एक दिवसीय दौरे के दौरान कार्यवाह अध्यक्ष प्रकाश सुलतानिया, महासचिव राकेश ढूढीवाला, विनोद सेहीवाला, पंकज भोमिया, सुनिल शर्मा, राजेंद्र सेन, प्रीतम-संजीव शर्मा आदि ने मतदाताओं को अपने मतदाता अधिकार का प्रयोग करने तथा किसी भय, लालच एवं अन्य किसी दवाब में आकर अयोग्य प्रत्याशी को वोट न करने की सलाह दी। |
| इस के लेख़क हैं सुभाष खण्डेलिया |
चिड़ावा, 20 नवम्बर।
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को हरी जाटी का अवैध परिवहन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 18 क् िवंटल हरी लकडी जब्त की। पुलिस ने बताया कि सिघांना निवासी दुलीचंद जाट को सूलताना बाईपास के समीप अवैध रूप से पिकअप में 18 क्विंटल हरी लकड़ी ले जाते हुए गिरफ्तार किया।
|