FM Radio & TV
Cricket Live
लोगइन फ़ोर्म
आगंतुक: 1751674
मुख्य पृष्ट
| कृषि विज्ञान मेले की शुरूआत |
|
|
|
| गुरूवार, 04 मार्च 2010 | |||||||
|
चिड़ावा, 05 मार्च। दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले की शुरूआत गुरूवार को हुई। जिसमें पसारी फाउण्डेशन के दल ने मेले का भम्रण किया। छह मार्च तक चलने वाले इस मेले में शेखावाटी क्षेत्र के प्रमुख उत्पादो की प्रदर्शनी लगाई गई है इसमें कृषको का विशेष आकर्षक का केन्द्र ग्वारपाठा पर दिखा। संस्थान के मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने बताया कि कृषक पवन पायल, राहुल दुगड़, महेश, राजपाल, महेंद्र, रवीन्द्र, राजकुमार ढाका, मांगुसिंह, सुरेश ढाका आदि ने मेले का भ्रमण किया। वही गांव लाखू में पसारी फाउण्डेशन की ओर से शुक्रवार को गांव लाखू में ग्रामीणो एवं कृषको की बैठक हुई। सरपंच सुरजभान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य समन्वयक चेतीवाल ने रबी फसल के बारे में जानकारी देते हुए इसमे लगने वाले कीट, रोगो के उपचार की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान किसान क्लब के समन्वयक हरिसिंह यादव एवं विनोद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Powered by !JoomlaComment 3.22
3.22 Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved." |
|||||||
| < पिछला | अगला > |
|---|






