FM Radio & TV
Cricket Live
आगंतुक: 1752437
मुख्य पृष्ट
न्यूज़
Latest
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं दीपोत्सव 16
न्यूज़
Latest
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं दीपोत्सव 16 | राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं दीपोत्सव 16 |
|
|
|
| शनिवार, 06 मार्च 2010 | |||||||
|
चिड़ावा, 06 मार्च। नव संवत्सर 2067 के उपलक्ष में विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से 16 मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिषद् के अध्यक्ष विधाधर हलवाई एवं उपाध्यक्ष सुरेश जलिन्द्रा ने बताया कि पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेपी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस एक दिवसीय आयोजन की शुरूआत सांय 7 बजे गांधी चौक में दीपोत्सव के साथ होगी तथा 7:30 बजे आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद रात्रि 8:30 बजे पचरंगियो के नोहरे में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें टोंक के प्रदीप पंवार, जयपुर के डा. केशरदेव प्रजापत, जबलपुर की रश्मी किरण, जयपुर के वेद दाधीच, दांतारामगढ क़े हरिओम निर्दोष, बगड़ के भागीरथ सिंह भाग्य एवं नवलगढ़ के हरीश हिन्दुस्तानी अपने हास्य पूर्ण कविताओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। परिषद् के अध्यक्ष हलवाई एवं जिला उपाध्यक्ष जलिन्द्रा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद मनोहरलाल जांगिड़, नवलकिशोर मोदी, जयराम स्वामी, शंकरलाल वर्मा, बौनाथ मोदी, सुशील तामड़ायत, सुभाष खण्डेलिया, महेश सर्राफ, सुनिल डालमिया मक्खन, प्रमोद अरडावतिया, विपुल महमिया, सुरेश डालमिया, नृसिंह दर्जी, महेंद्र सैनी व रजनीकांत मिश्र सहयोग कर रहे है।
Powered by !JoomlaComment 3.22
3.22 Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved." |
|||||||
| < पिछला | अगला > |
|---|






