FM Radio & TV
Cricket Live
आगंतुक: 1751666
मुख्य पृष्ट
न्यूज़
Latest
, सैकड़ो लोगों ने दी श्रध्दाजंलि
न्यूज़
Latest
, सैकड़ो लोगों ने दी श्रध्दाजंलि | , सैकड़ो लोगों ने दी श्रध्दाजंलि |
|
|
|
| शनिवार, 06 मार्च 2010 | |||||||
|
पिलानी 06 मार्च।
हिन्दूस्तान एवं एनबीसी के संचालक प्रसिध्द उद्योगपति गंगाप्रसाद बिरला के निधन पर शनिवार को पिलानी के बिरला हवेली में शोकसभा आयोजित कर उन्हे सैकड़ो लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दाजंलि दी। शोक सभा में बिरला हवेली के निदेशक अशोक तोला, बिट्स के उपकुलपति एलके महेश्वरी, केके पारीक, बिरला इंजीनिरिंग महाविद्यालय के निदेशक पीएस भटनागर, बिरला पब्लिक स्कूल के प्रिसीपल सत्यनंद्र कुमार, लीलाधर सिंह प्रमार, राजेंद्र प्रसाद डाडा, पृथ्वीसिंह बालापोता, प्रो. एमके काशीरामका, सुनिल कुमार पंडित, पंकज भोमिया, कृष्ण ढ़स्सा, वीरेंद्र राठौड़, आशीष ढ़स्सा, सचिन हिसारिया सहित शहर के गणमान्य लोगों ने गंगाप्रसाद बिरला के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रध्दाजंलि दी। उल्लेखनीय है कि गंगाप्रसाद बिरला का शुक्रवार की देर रात्रि कोलकता में निधन हो गया था वे बिरला औद्योगिक घराने के संस्थापक घनश्यामदास बिरला के छोटे अनुज बृजमोहन बिरला के बेटे थे। वे 88 साल के थे। पिछले लम्बे समय से अस्वस्थ्य होने के कारण शुक्रवार की देर रात्रि उनका निधन हो गया था।
Powered by !JoomlaComment 3.22
3.22 Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved." |
|||||||
| < पिछला | अगला > |
|---|






