Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< September ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
  
 3
 6
 8
 9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
   

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711563
मुख्य पृष्ट
मूर्ति खण्डित करने का मामला
रविवार, 22 मार्च 2009

चिड़ावा, 22 मार्च। पिलानी थाना क्षेत्र के गांव नरहड़ में एक मंदिर से मूर्ति खण्डित करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पावड़िया की ढाणी तन नरहड़ निवासी लालचन्द जांगिड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 19 मार्च की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुएं पर स्थित मंदिर में हनुमान प्रतिमा को उठाकर पटक दिया जिससे मूर्ति खण्डित हो गई।

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
एसपी ने किया निरीक्षण
रविवार, 22 मार्च 2009

चिड़ावा, 22 मार्च। जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा की ओर से शनिवार शाम को पिलानी थाने व मण्ड्रेला पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मण्ड्रेला चौकी में चौकी प्रभारी से आवश्यक रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पिलानी थाने में थानाधिकारी सुरेश शर्मा से थाना क्षेत्र की कार्यविधि की जानकारी ली तथा फाइलों व मुकदमों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को अपराध पर नियंत्रण करने की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद करने व अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश दिए। हथियार समय पर जमा कराने की मुहिम तेज करने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक के साथ उपाधीक्षक राजकुमार चौधरी भी थे।

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
आखरी बार संपादन किया गया ( रविवार, 22 मार्च 2009 )
 
सार्वजनिक मुसाफिर खाने पर कब्जा, मुसा
शनिवार, 21 मार्च 2009

चिड़ावा, 21 मार्च। पुराना बस स्टेण्ड कबूतरखाना पर सिंघानिया परिवार की ओर से निर्माण करवाए गए सार्वजनिक मुसाफिर खाना पर कब्जा किया जा रहा हैं इससे मुसाफिर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। चितरंजन द्विरेफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्टेण्ड पर सिंघानिया परिवार की ओर से स्व. चिंरजीलाल शर्मा व विनोदी की देखरेख में मुसाफिरखाना का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन इस निर्माण कार्य को लगभग तीन माह में बंद कर दिया गया तथा इस पर ताला जड़ दिया। सिंघानिया परिवार जहां इस मुसाफिर खाने को अपना बता रहे हैं अब नगरपालिका द्वारा चैयरमैन से मिलकर इसमें चिड़ावा नगरदेव का एक म्यूजियम स्थापित करने की योजना बनाई जा रही हैं। वहीं मुसाफिर खाना नगरपालिका की सम्पत्ति बताई जा रही हैं। इसी प्रकार नगरदेव के नाम से संचालित एक ट्रस्ट ने पण्डित जी की मूर्ति स्थापित कर वहां प्याऊ बनाकर पार्क भूमि को भी अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। इस मामले के प्रति स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं। इस सम्बंध में जब वर्तमान समय में पार्क की देखभाल कर रही पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल ढ़स्सा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से पर्यावरण सरंक्षण के तहत पिछले सात वर्षो से उक्त पार्क में वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। इस संदर्भ में तत्कालीन जिला कलक्टर और नगरपालिका ने पर्यावरण विकास समिति को न केवल पौधारोपण बल्कि पार्क की देखभाल के लिए कर्मचारी को रखने की अनुमति प्राप्त हैं। ढ़सा ने बताया कि इसी के तहत संस्थान पार्क के कार्यो के कार्यरत हैं।

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
विश्व जल दिवस मनाया
शनिवार, 21 मार्च 2009

चिड़ावा, 21 मार्च। पसारी सोसल एण्ड रूरल डैवलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन चिड़ावा की ओर से विश्व जल दिवस के तहत ग्राम नरहड़ में एक कार्यशाला का अयोजन किया गया। इसमें जल के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में मुख्यअतिथि पतंजली योग समिति के जिलाध्यक्ष रामपाल सिहाग थे। विशिष्ट अतिथि आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह, संस्थान के निदेशक गणेश चेतीवाल व समन्वयक राहुल जानू थे। मुख्यअतिथि सिहाग ने स्वस्थ व निरोग जीवन के लिए योग एवं प्राणायाम पहलुओ पर जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ रहने का एकमात्र उपाय केवल योग हैं। सिहाग ने जल सरंक्षण को वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकता बताया तथा पर्यावरण प्रदुषण से होने वाले दुप्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान क्लब के समन्वयक रामस्वरूप धायल ने जल सरंक्षण कर सदुपयोग करने की बात कही। इस मौके पर संस्थान के निदेशक गणेश चेतीवाल ने संस्थान की ओर से विश्व जल दिवस पर शुरू किए गए पोलिथिन हटाओं, पर्यावरण बचाओं अभियान के बारे जानकारी दी। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सुनिल स्वामी, स्यालू कुमारी , संदीप कुमार , ऊषा कुमारी, रेणु कुमारी को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यशाला की शुरूआत में अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
<< आरम्भ < पिछला 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 अगला > अंतिम >>

परिणाम 1711 - 1719 का 2530