Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< September ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
  
 3
 6
 8
 9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
   

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711606
मुख्य पृष्ट
युवक कांग्रेस चुनाव
रविवार, 05 सितम्बर 2010

 

श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस परिसर में युवक कांग्रेस चुनावो को लेकर प्रत्याशियो ने अपना नामांकन दाखिल किया। यूथ कांग्रेस चुनाव के एआरओ महेंद्र ने बताया कि युवक कांग्रेस चुनावो को लेकर कुल 156 आवेदन दाखिल हुए। जिसमें नरेश सैनी, सरोज, प्यारेलाल, मंजू, मुकेश कुमार तथा अन्य एक सहित कुल 6 आवेदन रद्द हो गए। एआरओ महेंद्र ने बताया कि रद्द हुए कुल छह आवेदन में नरेश सैनी, सरोज और प्यारेलाल का वोट नही था जबकि मंजू ने अपना पहचान पत्र ही नही लगा रखा था। इसके अलावा शेष प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए है। इन्होंने बताया कि 8 सितम्बर को श्रीश्याम गेस्ट हाउस में ही युवक कांग्रेस चुनावो का मतदान होगा। युवक कांग्रेस को लेकर संतोष भगाना और सुनील कुमार,कपील कटेवा काशी. सीताराम वर्मा, बलजीत सिंह आदि भी सहयोग कर रहे है।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
राष्ट्रीय मंगलम पार्टी की बैठक
रविवार, 05 सितम्बर 2010

राष्ट्रीय मंगलम पार्टी की ओर से खेतड़ी रोड स्थित जांगिड़ भवन में बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष कैलाश चन्द्र जांगिड क़ी अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चिड़ावा ब्लांक इकाई गठन और चिड़ावा शहर की जन समस्याओ के बारे में चर्चा की गई। बैठक में नई यातायात व्यवस्था की तुलनात्मक समीक्षा के अलावा वायु प्रदुषण से मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव आदि के बारे भी विस्तार पूर्वक विचार

-विमर्श किया। इस दौरान सरकारी अस्पतालो और स्कूलो में विलम्ब से पहुंचने वाले डॉक्टरो तथा अध्यापको पर सख्त कार्रवाही करने की मांग की। पार्टी के द्वारा सम्बधित अधिकारी को समस्या से अवगत करवाने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर सुभाष सैनी, विकास शर्मा, शेरसिंह यादव, सत्यनारायण-भंवरलाल-राधेश्याम जांगिड़, दिनेश कुमावत, मनवर अली, श्रवण कुमार सैनी आदि उपस्थित थे।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
कैम्प के लिए दिल्ली रवाना
रविवार, 05 सितम्बर 2010

ImageImage
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में

5 से 14 सितम्बर तक लगने वाले रोवर एवं रेंजर सर्विस कैम्प में चिडावा कॉलेज चिड़ावा के तीन छात्रो का चयन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य मुकेश सक्सेना ने बताया कि रोवर एवं रेंजर सिर्विस के दस दिवसीय कैम्प के लिए मो. तसलीम, पिन्टू भार्गव तथा नितिन भारतीय का चयन हुआ है। इन्होंने बताया कि कॉलेज के तीनो स्काउट व गाइड शनिवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
सत्ता दादा मंदिर पर लगा मेला
रविवार, 05 सितम्बर 2010

Image
Image
ओजटू गांव के सत्ता दादा मंदिर परिसर में शनिवार को मेला लगा। जिसमें हजारो की संख्या में श्रध्दालुओ ने भाग लिया। ओजटू गांव के अलावा आस

-पास के इलाको के श्रध्दालुओ ने सत्ता दादा के प्रधान मंडप के समाने झाडू लगाकर मंन्नते मांगी। इस दौरान श्रध्दालुओ ने श्रध्दापूर्वक सत्ता बाबा की प्रतिमा पर भोग लगाया। इस मौके पर मेले में लगे झूलो और चाट सहित खिलौनो की अस्थाई दुकानो पर भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान मेले में सेवाभावी कार्यो का भी आयोजन किया गया इसमें युवा विकास समिति स्योपुरा के अलावा अन्य लोगो ने जल सेवा की। इससे पूर्व मंदिर परिसर में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय गायक कलाकारो ने भजनो की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तगणो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा ग्रामीणो की ओर से राजस्थान मैरिट में प्रथम स्थान हासिल करने वाली महर्षी दयानंदन पब्लिक सीनियर स्कूल की छात्रा पूनम जाखड़ और 13 वे स्थान हासिल करने वाली कविता जांगिड़ को सम्मानित किया गया।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>

परिणाम 19 - 27 का 2530