Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< September ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
  
 3
 6
 8
 9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
   

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711569
मुख्य पृष्ट
चिड़ावा में श्रीकृष्णजन्मोत्सव
शुक्रवार, 03 सितम्बर 2010

विभीन्न जगहों पर हुए कार्यक्रम
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
आखरी बार संपादन किया गया ( शनिवार, 04 सितम्बर 2010 )
 
गुगोजी का मेला
गुरूवार, 02 सितम्बर 2010

 

Image
उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को गुगोजी का मेला आयोजित होगा। पालिका के अधिशाषी अधिकारी फूलसिंह सैनी ने बताया कि गुगोजी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा गुगोजी मंदिर सहित गुगोजी की प्रतिमा को आकर्षक फूलो और लाइटो से सजाया गया है। इन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए मेले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसमें पालिका प्रशासन के अधिकारियो के अलावा पुलिस कर्मियो की टीम मौजूद रहेगी। अधिशाषी अधिकारी सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए स्वायन फ्लू दवा के लिए पसारी फाउण्डेशन और अन्य चिकित्सा सेवा के लिए चिड़ावा मेडिकल बोर्ड को जिम्मेवारी सौपी गई। मेले के लिए
50 अस्थाई दुकाने आंवटित की गई है तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए शहर के मुख्य मार्ग और स्योपुरा तथा मंदिर के पीछे से आने वाले रास्तो को बेरिगेट लगाकर बाधित किया गया है। दुपहिया वाहन के लिए भी अस्थाई व्यवस्था स्थापित की गई है। इसके अलावा मेले के उपलक्ष में नगरपालिका मण्डल चिड़ावा की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के विजेताओ को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समय शाम चार बजे का रखा गया है।

 

गुगोजी के मेले को लेकर स्थानीय लोगो में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मेले में बच्चो के लिए झूले, चाट और खिलौनो की अस्थाई दुकान लगाई गई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न स्थानो पर जल सेवा भी की जाएगी।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
नंद के आन्नद भयो जय कन्हैयालाल की....
गुरूवार, 02 सितम्बर 2010

नंद के आन्नद भयो जय कन्हैयाला की का स्वर गुरूवार को चिड़ावा शहर के मंदिरो में गुंज उठा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री कृष्ण गौशाल समिति चिड़ावा की ओर से गौशाला परिसर में धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसमें भिवानी के बेबी तनु ग्रोवर

, रेवाड़ी के मास्टर मोहित, रेवाड़ी के सुंदर सिंह सुंदर, चिड़ावा के विनोद लक्खा तथा भिवानी की वरदान म्यूजिकल गु्रप आदि ने भजनो की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रध्दालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाद में रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई। इसमें गौशाला समिति के अध्यक्ष झण्डीप्रसाद हिम्मतरामका, विधाधर हलवाई, सुरेश डालमिया, सुशील तामड़ायत, शिव कुमार सहित शहर के गणमान्य लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर के अलावा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का आलौकिक श्रृंगार किया गया था। इसी तरह नरहड़ के हजरत हाजिब शक्करबार शाह दरगाह में श्री कृष्ण जन्माष्ट्रमी पर्व पर मेला लगा। मेले में पंजाब व हरियाणा सहित अन्य रायो के श्रध्दालुओ का ताता लग गया। शिव कॉलोनी स्थित ढ़स्सा की बगीची में भी श्रीकृष्ण जन्माष्ट्रमी का पर्व मनाया गया। इसके अलावा श्रीकल्याणराय प्रभु जी मंदिर, श्रीश्याम मंदिर एवं सत्यनारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरो में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
मुख्यमंत्री से मिले पालिकाध्यक्ष
गुरूवार, 02 सितम्बर 2010

नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष सैनी ने मुख्यमंत्री गहलोत के समक्ष सीवरेज लाइन की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। सीएम से इस मुलाकात के दौरान पालिकाध्यक्ष सैनी के साथ पालिकाउपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका

, ईओ फूलसिंह सैनी, पार्षद शिवलाल सैनी, महेश शर्मा धन्ना, मुकेश कुमार, भीमसिंह सैनी, अरविंद मोगावाला, अभयसिंह बडेसरा, सूर्यकांत पुजारी, मदनलाल नायक, पालाराम सैनी, सतपाल, कृष्ण ओला, पार्षद पुत्र निरंजन सैनी, पार्षद पति चंदगीराम एवं चिड़ावा गौशाल समिति के अध्यक्ष झण्डीप्रसाद हिम्मतराम सहित शहर के गणमान्य लोगो मौजूद थे।

 

जीत पर पालिकाध्यक्ष सैनी ने दी दावत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने जीत पर दावत दी। जयपुर के सिंधी कैम्प के समीप स्थित होटल संतोष भोजनालय पर दी गई दावत में पार्षदो के अलावा चिड़ावा शहर के गणमान्य लोगो शामिल हुए।

 

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>

परिणाम 28 - 36 का 2530