|
बालिका से सामूहिक बलात्कार |
|
बुधवार, 01 सितम्बर 2010 |
|
पिलानी
, 1 सितम्बर।


जिले के सादुलपर रेलवे स्टेशन पर एक नौ वर्षीय बालिका के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले में दो रेलवे कर्मचारियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण को लेकर जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है तथा व्यापार मण्डल के आह्वान पर बुधवार को बाजार बंद रहे। जीआरपी पुलिस थाना बीकानेर की सीओ निर्मला विशोई ने बताया कि बालिका के साथ हुए बलात्कार के मामले में दो व्यक्तियो का गिरफ्तार किया गया तथा शेष दो आरोपियो की तलाश जारी है। इन्होंने बताया कि मनोज मीणा निवासी रायपुर और जयसिंह निवासी महराणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त दोनो आरोपी रेलवे कर्मचारी है।
चपे-चपे पर सुरक्षा के इंतेजाम: चूरू जिले के सादुलपुर में एक बालिका के साथ बलात्कार की घटना होने के बाद रेलवे स्टेशन के चपे-चपे पर पुलिस कर्मियो को तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी लेने पहुंची जीआरपी पुलिस थाना बीकानेर की सीनियर सीओ कंवल योत सिंह और सीओ निर्मला विशोई ने पुलिस कर्मियो को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए तथा स्थानीय लोगो के आक्रोश के हथे जडा जीआरपी थाने में का दौरा किया। इसी तरह बीकानेर रेलवे मण्डल एडीएम ने भी सादुलपुर जक्शन का दौरा किया तथा रेलवे लाइन को दुरस्थ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 20 से 25 साल के पुराने रिकार्ड जल कर राख हो चुके है तथा स्थिति सामान्य होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।
ट्रैने रद्द, लोगों में आक्रोश: इस घटना के बाद बुधवार को रेवाडी से हिसार जाने वाली सभी टै्रने रद्द कर दी गई। जिससे यात्रियो में काफी आक्रोश दिखाई दिया। यात्रियो ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही के चलते इस प्रकार की घटना घटित हुई। जो कि प्रशासन को शर्मसार करती है जब प्रशासन के लोग ही ऐसा कृत्य करेंगे तो जनता किस पर विश्वास करेगी। यात्रियो का कहना है कि ट्रैने रद्द होने से अपने गणतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पडत्र रहा है। वही व्यापार मण्डल के आह्वान पर भी विरोध रूवरूप सादुलपुर के प्रतिष्ठान बंद रहे तथा व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब प्रशासन के लोग ही ऐसा कार्य करेंगे तो फिर जनता किस तरह प्रशासन पर विश्वास करेंगी। इन्होंने कहा कि बालिका को न्याय मिलना चाहिए तथा इसके लिए व्यापार मण्डल आंदोलन करेगा।
भय और डर के साए में सादुलपुर: इस घटना के बाद सादुलपुर के लोग एवं ददरेवा गोगापीर के मेले के लिए आए भक्त गण भय और डर के साए में नजर आ रहे है। सादुलपुर का रेलवे स्टेशन पूरी तरह पुलिस कर्मियो तथा विशेष दल के जवानो से घेर लिया गया और रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानो पर अपनी नजर रखे हुए है।
|
|
|
कैम्प में तीन खाते विभाजन |
|
बुधवार, 01 सितम्बर 2010 |
|
सूरजगढ़, 31अगस्त।
राजस्व विभाग की ओर से मंगलवार को पंचायत समिति परिसर में शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ नायब तहसीलदार सरदार सिंह गिल ने किया। शिविर में जाति प्रमाण-पत्र, मूलनिवास प्रमाण-पत्र, विकलांग प्रमाण-पत्र तथा तीन खाता विभाजन के प्रकरण का समाधान किया गया। इस दौरान हनुमान दाधीच, देवप्रसाद, जयपाल, सुशीला कंवर, रोहिताश, दयानंद एवं सरदार सिंह सहित समस्त पटवारी और गिरदावर मौजूद थे।
|
|
|
ग्राम सेवक संघ उपशाखा का धरना |
|
बुधवार, 01 सितम्बर 2010 |
|

राजस्थान ग्राम सेवक संघ उपशाखा सूरजगढ़ की ओर से विभिन्न मांगो को लेकर दिया जा रहा धरना नौ वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। राजस्थान ग्रमा सेवक संघ जयपुर के आह्वान पर पंचायत समिति सूरजगढ़ परिसर में दिए जा रहे धरने पर सुरेश कुमार के नेतृत्व में दारासिंह
, रणजीता राम, देवीदत्त, नंदलाल, मानसिंह, महेंद्र सैनी, रोहिताश, अरविंद आदि ग्राम सेवक बैठे हुए थे। धरने के संयोजक सुरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान ग्राम सेवक संघ की 11 सूत्री मांगो पर जब तक विचार नही किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इन्होंने बताया कि 3 सितम्बर को जयपुर पहुंचकर समस्त ग्राम सेवको की ओर से विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( बुधवार, 01 सितम्बर 2010 )
|
|
|
बुधवार, 01 सितम्बर 2010 |
|
राजस्थान सरपंच एसोसिएशन इकाई सूरजगढ़ की ओर से विभिन्न मांगो लेकर दिया जा रहा धरना छठे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने पर सत्यवीर सिंह डेला के नेतृत्व में स्नेहलता
, अशोक काजला, अनिता, लीलाराम, शारदा, महीपाल सिंह, मातुराम आदि सरपंच बैठे हुए थे। इस दौरान सरंपचो ने अपने विभिन्न आठ सूत्री मांगो को लेकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंचो ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंचायती राज मंत्री भगतसिंह की तस्वीर के समक्ष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। धरना संयोजक सत्यवीर सिंह डेला ने बताया कि आज 1 सितम्बर को प्रात: छह बजे सरंपचो का दल जयपुर के लिए रवाना होगा तथा जयपुर पहुंचकर विधानसभा के समाने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
|
|
|
|
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>
|
| परिणाम 37 - 45 का 2530 |