|
गुंजेगा माखन चोर का जयकारा |
|
सोमवार, 30 अगस्त 2010 |
|
चिड़ावा उपखंड मुख्यालय पर आज मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्ट्रमी पर्व धूमधाम पूर्वक मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्ट्रमी के पावन पर्व पर मंदिरो में माखन चोर श्रीकृष्ण कन्हैया के जयकारे गुंजेंगे। इस पर्व को लेकर मंदिरो में विशेष सजावट भी की जा रही है तथा भगवान श्री कृष्ण को रिझाने के लिए मंदिरो में भक्तिभाव का दौर चलेगा। जिसमें मंदिरो में जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वृंदावन भडूंदा कला स्थित श्री बिहारीजी मंदिर परिसर में आज मंगलवार को श्री बिहारी जी मित्र मण्डल चिड़ावा की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रमो की शुरूआत छप्पन भोग कार्यक्रम के साथ होगी। इसके पश्चात भजन
-कीर्तन कार्यक्रम का दौर चलेगा। जिसमें स्थानीय भजन कलाकार प्रदीप पुजारी एण्ड पार्टी के अलावा कोलकत्ता के प्रसिध्द गायक कलाकार धार्मिक भजनो की प्रस्तुति देंगे। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर रात्रि 12 बजे महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। मण्डल के परामर्शदाता मूरारीलाल सुलतानिया ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई तथा मंदिर परिसर को आकर्षक फूलो से सजाया गया और भक्तो की सुविधा हेतु मंदिर प्रवेश मार्ग पर बेरीगेट्स लगाए गए है।
|
|
|
हर वार्ड का समुचित विकास होगा |
|
सोमवार, 30 अगस्त 2010 |
|

नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने हर वार्ड का समुचित विकास करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस बार वार्डो में विशेष योजना को तैयार कर सभी वार्डो में समुचित विकास कार्य करवाए जाएंगे तथा विशेष योजना में हर वार्ड के पार्षदो को साथ लेकर चिड़ावा की तस्वीर बदली जाएगी। ये विचार वार्ड नं
. 17 स्थित टीवी टॉवर के पीछे अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान रखे। हाजी सफी मोहम्मद की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सैनी और विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका सहित वार्ड नं. 17 के पार्षद सूर्यकांत पुजारी का मजीद-उम्मेद-शरीफ खान, प्रमोद वर्मा, सलमान खान, अयूब खान, गोपी जैदिया, तारामणी शर्मा एवं राधेश्याम आदि लोगो सहित अन्य गणमान्य लोगो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी को 5100 रूपए तथा पार्षद सूर्यकांत शर्मा को 1100 सौ रूपए की माला पहनाकर भी स्वागत किया गया। इसी तरह वार्ड नं. 8 स्थित स्वर्णकार गेस्ट हाउस परिसर में सोनी समाज की ओर से पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी का स्वागत किया गया। सोनी समाज के सूरतमल सोनी, महावीर-सुरेंद्र सोनी एवं डा. कुंदनलाल सोनी सहित अन्य गणमान्य लोगो ने पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी और उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका और पार्षद शिवलाल सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद महेश शर्मा धन्ना, लक्ष्मी देवी, अरविंद मोगावाला, मदन नायक, नीलगगन, संपत देवी, जमीला बानो, सुरेश भूकर, पालीराम, सत्यपाल आदि का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन निखिल चौधरी और टीएम खान ने किया।
|
|
|
सोमवार, 30 अगस्त 2010 |
|
चिड़ावा नगर मण्डल के संस्थापक तथा भाजपा नगरमण्डल के पूर्व अध्यक्ष शरद चन्द्र शर्मा की पत्नि शशीकला का सोमवार को मुंबई के बापी इलाके में अचानक हदय गति थम जाने के कारण दिहांत हो गया। उनकी आयु
40 वर्ष थी। भाजपा नेता की पत्नि शशीकला की आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो शोक व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, उपाध्यक्ष शम्भू पंवार, महामंत्री राकेश सर्राफ, पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, शीशराम हलवाई, मास्टर द्वारका प्रसाद शर्मा, फतेहचंद शर्मा, निर्मल-सुशील शर्मा, सुनिल पारीक झाबर, हनुमान गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
|
|
|
रविवार, 29 अगस्त 2010 |
|

चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल के समीप स्थित अग्रसेन धाम परिसर में रविवार को यूसीमारस की ओर से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेखसरिया गर्ल्स कॉलेज की व्याख्याता अनिता मोदी थी। अध्यक्षता गुजबिहारील गुप्ता ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि यूसीमारस के सरंक्षक विमल भगेरिया
, अनिल गुप्ता, तथा यूसीमारस जयपुर के सीताराम गुप्ता थे। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियो ने मां सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रावलन किया। इसके बाद आंचल भगेरिया ने यूसीमारस के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा भगेरिया और शिक्षक संतोष अरड़ावतिया ने किया। उधर यूसीमारस की नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 22 बच्चो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक आंचल भगेरिया ने बताया कि यूसीमारस जयुपर से रोशन, सोनाली, देव, राहुल और अजय आदि पांच बच्चो ने भाग लिया।
|
|
|
|
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>
|
| परिणाम 46 - 54 का 2530 |