Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< September ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
  
 3
 6
 8
 9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
   

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711788
मुख्य पृष्ट
गणवेश वितरण समारोह 31 को
शनिवार, 28 अगस्त 2010

सूरजगढ मोड स्थित दिव्य दर्शन धाम आदर्श सेवा प्रतिष्ठान परिसर में

31 अगस्त मंगलवार को आदर्श चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 12 वां गणवेश वितरण समारोह आयोजित होगा। ट्रस्ट के सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठान के संस्थापक स्वामी गरूत्रडध्वजाचार्य महाराज के सानिध्य में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा होंगे। अध्यक्षता डा. योगी जीवननाथ महाराज करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि चिडावा वृताधिकारी रजनीश पूनिया, पीरामल बालिका विद्यालय बगड की प्राचार्या प्रमोदिनी दूबे व फिजीशियन डा. लोकेंद्र कुमार जैन होंगे। समारोह में जरूरतमंद विद्याथियो को गणवेश वितरण किया जाएगा। समारोह का समय दोपहर 1 बजे का रखा गया है।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समा
शनिवार, 28 अगस्त 2010

Image
शिक्षा विभाग के साौन्य से विकास पब्लिक स्कूल की ओर से

55 वीं क्षेत्रिय अडंर 16-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा थे। अध्यक्षता मनीराम शर्मा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान जनसतर्कता समिति इकाई सूरजगढ़ के अध्यक्ष बाबूलाल डीडवानिया उपस्थित थे। समारोह की शुरूआत में बनवारीलाल सैनी की ओर से अतिथियो का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। अडंर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में विकास पब्लिक स्कूल तथा अडंर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय उमाविद्यालय काजड़ा ने सेठ पालीराम बृजलाल सीनियर हॉयर सैकण्डरी स्कूल को पराजित किया। मैन ऑफ दा मैच काजडा के अजय कुमार तथा सीरिज पालीराम बृजलाल स्कूल के रमेश कुमार रहे। वही मार्चफास्ट मे प्रथम स्थान पर रहने वाले स्कूल पालीराम बृजलाल स्कूल को भी सम्मानित किया। सफल आयोजन में सहयोग करने पर शारीरिक शिक्षक माद्योसिंह शेखावत और नरेश कुमार शर्मा आदि सम्मानित किया गया।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
दुर्रूमिया ने किया सूरजगढ़ का दौरा
शनिवार, 28 अगस्त 2010

Image
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री दुर्रूमिया ने सूरजगढ़ का दौरा किया। मंत्री के आगमन पर राजस्थान जन सतर्कता समिति इकाई सूरजगढ़ की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री को नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेब टेक्ीशियन

, एक्सरे मशीन ऑपरेटर लगाए जाने, 108 एम्बुलेंस सेवा चालू करवाने, सोनाग्राफी मशीन उपलब्ध करवाने तथा र्मोचरी की व्यवस्था करवाने आदि मांगो को लेकर मंत्री को ज्ञापन दिया गया। जिस पर मंत्री ने मांगो पर गौर करने का आश्वासन दिया। सतर्कता समिति इकाई सूरजगढ़ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में र्मोचरी की व्यवस्था नही होने के कारण खुले में पोस्टमार्टम करना पड़ता है जिसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
बैठक में सफाई और रोशनी के मुद्दे छाए
शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

Image
नगरपालिका सभागार परिसर में शुक्रवार को पालिका मण्डल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई, रोशनी के अलावा गुगोजी के मेले की तैयारियो पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित चैयरमैन ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में हुई इस प्रथम बैठक में वार्डो में सफाई, रोशनी व्यवस्था तथा गुगोजी मेले की तैयारियो पर विस्तार-पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने पंडित गणेशनारायण मंदिर मार्ग जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी को लेकर अगले गुरूवार तक स्थाई रूप से समस्या का समाधान करने का निर्देष दिया। वार्ड नं. 14 के पार्षद महेश धन्ना ने बागर की ओर जाने वाले आम रास्ते पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसी तरह वार्ड नं. 12 के पार्षद सुरेश जलिन्द्रा ने चिड़ावा के वार्डो का बीना भेदभाव के विकास करवाने की बात कही। बैठक में सफाई व्यवस्था को दुरस्थ करने के लिए एक और ड्राईवर रखने प्रस्ताव रखा गया। हालांकि वर्तमान समय में तीन वाहनो पर दो ड्राईवर लगा रखे है। बैठक में पशुओ की व्यवस्था के लिए श्री कृष्ण गौशाला समिति को बाध्य किया गया कि पालिका के द्वारा प्रति वर्ष 25 हजार रूपए दिए जाते है इस कारण गौशाला समिति को 25 पशु तो रखने ही होंगे जबकि 25 पशुओ से ऊपर प्रत्येक पशुओ का हर वर्ष एक हजार रूपए के हिसाब से दिया जाएगा। इसके अलावा गुगोजी मेले का सफल आयोजन हेतु एक कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी मेले के सफल आयोजन के लिए एक रणनीति तैयार करेंगी। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, ईओ फूलसिंह सैनी, पालिका के रामनिवास वर्मा, राजकुमार शर्मा सहित पार्षद सूर्यकांत शर्मा, सुरेश भूकर, सम्पत देवी, ग्यारसी देवी, निर्मला देवी, मुकेश, शिवलाल सैनी सहित अन्य पार्षदो ने भाग लिया।

 

 

 

क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल ने कहा कि पालिका प्रशासन ने पिछले आठ माह में कोई एजेंडा नही भेजा है। विधायक सुंदरलाल ने पालिका प्रशासन को कहा कि अगर आप लोग विकास कार्यो करवाना चाहते हो तो एजेंडा बनाओ और पैसा विधायक कोर्ट से दिया जाएगा लेकिन कोई प्रस्ताव, एजेंडा तो होना चाहिए। इस मौके पर विधायक सुंदरलाल ने तीन कुंओ की धोषणा की।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>

परिणाम 55 - 63 का 2530