|
गुरूवार, 26 अगस्त 2010 |
|
डालमिया की ढाणी स्थित डीवीएम सीनियर सैकण्डरी स्कूल परिसर में नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं और नेहरू युवक मण्डल संस्थान किठाना की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीवीएम स्कूल के महेंद्र सैनी थे। अध्यक्षता राजेंद्र जाखड ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि राजेश शास्त्री और टीलूराम सैनी थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता रंगलाल सिंह ने छात्र
-छात्राओ को पोलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि पृथ्वी के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए। इस दौरान पर्यावरण पर प्रशोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ ने उत्साह से भाग लिया। संचालन राजेंद्र धनखड ने किया तथा विनोद धनखड, सुनील धीवा, राजेश ख्यालिया, सुनील मील, सुमन धनखड, प्रेमलता सोमरा, आनंद धनखड, पप्पू आदि सहित अन्य लोगो उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यालय परिसर और खेलकूद मैदान में वृक्षारोपण किया गया।
|
|
|
बहुउद्देश्यी चिकित्सा शिविर 28 को |
|
गुरूवार, 26 अगस्त 2010 |
|
अक्षय प्रतिष्ठान में
28 अगस्त को श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिडवा की ओर से बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। संस्थान के संयोजक सुरजभान ने बताया कि किसी कारण वश प्रत्येक माह की 27 तारीख को लगने वाला चिकित्सा शिविर 28 अगस्त को लगाया जाएगा। इन्होंने बताया कि शिविर में डा. जोगेन्द्र सिंह और चेतन शर्मा दमा, मधुमेह तथा गठियाबाय आदि रोगी की जांच कर चिकित्सीय परामर्श देंगे। इसी तरह फिजियोथरेपीस्ट डा. जोगेंद्र सिंह भी चिकित्सीय सेवाएं देंगे। शिविर का उदघाटन पूर्व सांसद उद्योगपति संजय डालमिया करेंगे।
|
|
|
ओमप्रकाश सैनी ने सम्भाला कार्यभार |
|
बुधवार, 25 अगस्त 2010 |
|




चिड़ावा पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने बुधवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्भाला। पंडित हीरालाल पुजारी के आचार्यत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उपखण्ड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा और पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र गाडिया ने नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष ओपी सैनी को कार्यभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान शेरसिंह, निहाल सिंह रंणवा, सिकन्दर मणीयार, राकेश पारीक, विजेंद्र नूनियां, पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल ढ़स्सा, शंकरलाल महराणियां, वाटरवर्क्स के सहायक अभियंता रामकुमार झाझड़िया, कमल-कैलाश मोदी सहित 25 वार्डो के पार्षद मौजूद थे। इससे पूर्व 1946 में नगरपालिका की स्थापना की गई थी। जिसमें हजारीलाल शर्मा ने 1946-50 तथा 54-56, प्रभुदयाल भीमराजका ने 1950-52, नत्थूराम शर्मा कार्यवाहक 1952-54 एवं 56-60, गणपतराय सैनी 1960-1961, भगवती देवी मारोलिया 1961-1966, बनवारीलाल वर्मा 1966-69, इन्दिरा शर्मा ने 1970-73, सुरजमल शर्मा 1976-77, राधेश्याम ग्रेटर 1982-83-86, सुभाष शर्मा 1990-93 तथा 1993-94 कैलाश लाटा कार्यवाहक, 1994 से 95 तक सुभाष शर्मा, 1995 से 99 तक शंकरलाल वर्मा तथा इसी बीच एक माह के लिए ओमप्रकाश बसवाला, कार्यवाहक के रूप में रामगोपाल मिश्र 1999 से 2000 तक इसी बीच शंकरलाल वर्मा भी पालिकाध्यक्ष का कार्यभार सम्भाला। शाति देवी शर्मा ने सन 2000 से 02 तक इसी दौरान ओमप्रकाश सैनी भी पालिकाध्यक्ष पद सम्भाला। सुभाष शर्मा सन 2002 से 03 तथा ओमप्रकाश सैनी 2004 से 05 तक, 2005 से 6-3-09 तक सुरेंद्र गाड़िया तथा इसी बीच एक माह के लिए ललिता भगेरिया ने पालिकाध्यक्ष का कार्यभार सम्भाला। उधर सरकारी विश्राम गृह परिसर में ओमप्रकाश सैनी का स्वागत कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थानीय लोगों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेन्द्र गाडिया का स्वागत कर उन्हे विदाई दी गई।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( रविवार, 29 अगस्त 2010 )
|
|
|
छात्रसंघ चुनावो में अध्यक्ष सुनील कु |
|
बुधवार, 25 अगस्त 2010 |
|


चिड़ावा कॉलेज परिसर में बुधवार को छात्रसंघ चुनावो को लेकर मतदान और मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुनील कुल्हरि काबिज हुए तथा उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण चाहर एवं महासचिव पद पर बबलू सैनी और संयुक्त सचिव हंसराज शर्मा निर्वाचित हुए। छात्रसंघ चुनावो को लेकर मतदान के दौरान विद्यार्थियो में उत्साह देखा गया तथा अपने-अपने प्रत्याशियो के पक्ष में मतदान किया। इसके पश्चात मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में खड़े नितिराज शेखावत को 219, पवन कुमार शर्मा को 149, प्रमोद कुमार को 44 तथा सुनील कुमार कुल्हरि को 239 मत प्राप्त हुए। इस तरह अध्यक्ष पद पर निर्दलीय सुनील कुमार कुल्हरि निर्वाचित हो गए। उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण चाहर को 347 वोट तथा प्रविन्द्र कुमार को 290 वोट मिले। इसमे कृष्ण कुमार ने 57 वोटो से प्रविन्द्र कुमार को हरा दिया। इसी तरह महासचिव पद के लिए बबलू सैनी को 330, प्रवीण धत्तरवाला को 228, देशराज को 75 वोट मिले। इसमें बबलू सैनी ने जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद के लिए राजहंस को 381 वोट तथा विकास स्वामी को 246 वोट मिले। इसमें राजहंस शर्मा विजय रहे। वही सीआर बीकॉम फाइनल ईयर के लिए नीतिन भारतीय को 20 तथा अभिषेक सोमरा को 17 वोट, बीए प्रथम वर्ष के लिए मनोज बुगालिया को 29 तथा विजेंद्र सुन्दरिया को 38 एवं अमित शर्मा को 17 मत मिले। इसमें विजेंद्र सुन्दरिया विजय रहे। इससे पूर्व निर्विरोध के रूप में महेश वर्मा, अनुराग, सुनील सैनी, सुभम सैनी, तनुज शर्मा, दीपक महमिया, विजय कुमार यादव, सौरभ शर्मा, नवीन डांगी, रोहिताश्व कुमार, कपिल कुमार डेला, सुशील कोठारी, पिन्टू भार्गव आदि चुने गए। उल्लेखनीय है कि प्रेसीडेंट के लिए 17, वाइस प्रेसीडेंट 32, महासचिव के 36, संयुक्त सचिव के 38 तथा सीआर के बीकॉम फाइनल ईयर के तीन वोट रद्द हो गए। उधर जीत के बाद प्रेसीडेंट सुनील कुल्हरि का विजय जुलूस निकाला गया।
|
|
|
|
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>
|
| परिणाम 64 - 72 का 2530 |