|
रविवार, 22 अगस्त 2010 |
|


ओपी सैनी का सूरजगढ़ में स्वागत करते हुए सैनी समाज के लोग।
चिड़ावा पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने शनिवार को सूरजगढ़ के श्रीश्याम मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सैनी समाज की ओर से पालिकाध्यक्ष सैनी ने का स्वागत किया गया। जीत के बाद सूरजगढ़ पहुंचे पालिकाध्यक्ष ओपी सैनी ने श्रीश्याम दरबार में मथा टेका तथा मंन्नते मांगी। ओपी सैनी के सूरजगढ़ आगमन पर सैनी समाज की ओर से शॉफा पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मूलचंद चान्दोलिया, भगत भागीरथ प्रसाद, शंकरलाल, हरीराम, प्रमोद चान्दोलिया, सावरमल, मुकेश, नौरंगलाल, रूकमानंद, रघुवीर प्रसाद, अर्जुनराम, किशन शर्मा सहित अन्य सैनी समाज के लोग उपस्थित थे।
|
|
|
रक्षा बंधन पर नही दौड़ेगी रोडवेज बस |
|
रविवार, 22 अगस्त 2010 |
|
राजस्थान रोडवेज के अस्थाई कर्मचारियो ने सहारा कंपनी के ठेकेदारो पर समय पर वेतन नही देने का आरोप लगाते हुए निर्णय लिया है कि रक्षा बंधन पर राजस्थान रोडवेज के सभी डिपो पर चक्काजाम रहेगा। रोडवेज के अस्थाई कर्मचारियो का कहना है कि सहारा कंपनी के ठेकेदार समय पर वेतन नही देते है साथ ही रात्रि की डयूटी में भी अस्थाई कर्मचारियो से कार्य करवाया जाता है लेकिन उसका भी वेतन नही दिया जाता है। अस्थाई कर्मचारियो ने कहा कि रक्षा बंधन 24 अगस्त को चुरू डिपो, झुंझुनूं डिपो, सरदारशहर डिपो, श्रीमाधोपुर डिपो, खेतड़ी डिपो आदि में हड़ताल होगी। वही अस्थाई कर्मचारियो ने रोडवेज कर्मचारियो पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि अस्थाई कर्मचारियो को चार साल से अधिक समय कार्य करते हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी एक माह में एक भी छु्ट्टी नही दी जाती है।
|
|
|
हिम्मतरामका बने पालिका उपाध्यक्ष |
|
शनिवार, 21 अगस्त 2010 |
|


नगरपालिका परिसर में शनिवार को पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस पार्टी से वार्ड नं
. 15 से निवार्चित महेश हिम्मतरामका ने 17 मतो से जीत दर्ज करते हुए पालिका उपाध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। जबकि वार्ड नं. 12 के पार्षद सुरेश जलिन्द्रा के दो वोट एवं वार्ड नं. 19 के पार्षद सुरेश भूकर को एक वोट मिला। नगर उपाध्यक्ष चुनावो को लेकर सुबह से ही बाड़ बंदी शुरू कर दी गई थी तथा सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक वार्ड नं. 19 के पार्षद सुरेश भूकर, वार्ड नं.12 के पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, वार्ड नं. 13 की पार्षद सम्पत देवी तथा वार्ड नं. 15 के पार्षद महेश हिम्मतरामका ने नगरपालिका परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पश्चात वार्ड नं. 13 की पार्षद सम्पत देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वोटिंग के समय वार्ड नं. 12 के पार्षद सुरेश जलिन्द्रा के पक्ष में दो मत तथा वार्ड नं. 19 के पार्षद सुरेश भूकर के पक्ष में एक मत और वार्ड नं. 15 के पार्षद महेश हिम्मतरामका को 19 मत मिले। इसके अलावा वार्ड नं. 1 के पार्षद मुकेश कुमार, वार्ड नं. 20 की पार्षद उषा देवी तथा वार्ड नं. 24 की निर्मला देवी ने मतदान नही किया। चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए मौके पर उपखण्ड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा, थानाधिकारी वीरेंद्र जाखड़, तहसीलदार इन्द्राज सिंह, नायब तहसीलदार अभिलाषा पूनियां, पालिका के अधिशाषी अधिकारी फूलसिंह सैनी, सहायक अभियंता दीपक भारतीय, तहसील के साज्जन लाटा, पालिका के अमित महमिया, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
बाड़ बंदी का चला दौर: पालिका के उपाध्यक्ष चुनावो में बाड़ बंदी का दौर चला तथा पालिकाध्यक्ष पद का प्रत्याशी पार्षदो को अपने पक्ष में करने लिए हर सम्भव कोशिश करता नजर आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 25 पार्षदो में पार्षद महेश हिम्मतरामका के पक्ष में वार्ड नं. 12 व 19 के अलावा एक अन्य पार्षद ने भी वोट नही दिया। जबकि वार्ड नं. 1, 20 व 24 के पार्षदो ने वोटिंग में भाग नही लिया। इससे पूर्व वोटिंग के लिए हिम्मतरामका ने एक साथ 19 पार्षदो को साथ लेकर नगरपालिका पहुंचे।
नगरपालिका का जाना हाल: अतरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक बिहारीलाल वर्मा ने नगरपालिका में पालिका उपाध्यक्ष पद पर कौन काबिज होगा तथा नामांकन के बारे में जानकारी ली।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( रविवार, 22 अगस्त 2010 )
|
|
|
रविवार, 22 अगस्त 2010 |
|
डालमिया की ढ़ाणी तन अडूका स्थित डीवीएम सीनियर सैकण्डरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को नेहरू युवक मण्डल संस्थान की ओर से राष्ट्रीय सदभावना पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति पर आयोजित इस पखवाड़े में शनिवार को आधुनिक भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाजिक कार्र्यकत्ता सुनील धीवा और सुमन धनखड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। मण्डल के अध्यक्ष राजेंद्र धनखड़ ने बताया कि
22 अगस्त को मण्डल लाम्बा गोठड़ा की ओर से निबंध प्रतियोगिता, 23 अगस्त को राष्ट्रीय सदभावना विकास एवं योजनाएं पर युवा सम्मेलन, 24 अगस्त को मण्डल नांद का बास द्वारा युवा खेलकूद प्रतियोगिता, 25 अगस्त को महिला मण्डल किठाना द्वारा महिला खेलकूद प्रतियोगिता, 26 अगस्त को सुलताना मण्डल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 अगस्त को महिला मण्डल देवरोड़ द्वारा पर्यावरण चेतना रैली तथा 28 से 30 अगस्त तक सामुहिक श्रमदान और 31 अगस्त को लोयल मण्डल द्वारा राष्ट्रीय एकता और सदभावना पर युवा सम्मेलन आदि कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पखवाड़े का समापन मण्डल के कार्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
|
|
|
|
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>
|
| परिणाम 73 - 81 का 2530 |