Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< September ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
  
 3
 6
 8
 9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
   

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711835
मुख्य पृष्ट
श्रीधर शैक्षणिक सत्र की शुरूआत
गुरूवार, 19 अगस्त 2010

Image
पिलानी

-चिड़ावा रोड स्थित श्रीधर विश्वविद्यालय परिसर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के चैयरमैन विजयपाल यादव, विश्वविद्यालय के सलाहकार परिषद के सदस्य एवं एथेंस यूनिवर्सिटी, ग्रीक के उपकुलपति प्रो. ग्रोगोरी, उप कुलपति मेजर जनरल एसएस ढ़ाका, वित्तीय सलाहकार एलएन विश्ोई एवं शैक्षणिक सलाहकार सीमा महाजन के आतिथ्य में दीप प्रावलन के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय की छात्राओ ने सरस्वति वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान शैक्षणिक सलाहकार सीमा महाजन, प्रो वीसी डा. बीआर नटराजन, रजिस्ट्रार आर नेशामूर्ति तथा डीन के किटी मुखर्जी एवं विश्वविद्यालय के पीआरओ बीरसिंह यादव, वर्षा-शिखा यादव, पोलटेक्निक निदेशक केके व्यास, तथा डा. प्रतापसिंह आदि ने अपने अनुभवो तथा शिक्षा को और बेहतर बनाने के बारे में जानकारी दी।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
आखरी बार संपादन किया गया ( गुरूवार, 19 अगस्त 2010 )
 
पंचायत उप चुनाव
गुरूवार, 19 अगस्त 2010

ग्राम पंचायत सुलताना

, मण्डावा, खुडिया, मोरवा, बड़सरिया का बास और किढ़वाना में पंचायत उप चुनाव हुए। उपखण्ड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा ने बताया कि ग्राम पंचायत सुलताना के वार्ड नं. 8 में शंकरसिंह पुत्र हनुमान सिंह निर्विरोध चुने गए। घंडावा ग्राम पंचायत में वार्ड नं. 9 में ओबीसी सीट से सावित्री देवी निर्विरोध चुनी गई। खुडिया ग्राम पंचायत में वार्ड नं. 11 में ललतूराम पुत्र नारायणराम एससी निर्विरोध चुने गए। मोरवा ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 4 में रामकरण पुत्र जुगराम एसएसी सीट से निर्विरोध चुने गए। इसी पंचायत के वार्ड नं. 5 से मंजू ओबीसी सीट से निर्विरोध और वार्ड नं. 6 से कुमारी प्रमोद एससी सीट से निर्विरोध एवं वार्ड नं. 10 से प्रेमकंवर भी निर्विरोध चुनी गई। बड़सरिया का बास वार्ड नं. 3 से कमला एससी सीट से 9 मतो से विजयी हुई। इसी पंचायत से वार्ड नं. 5 से ओमादेवी जनरल सीट से 28 वोटो से विजय रही। वार्ड नं. 10 से रणवीर जनरल सीट से 23 वोटो से विजय रहे। इसी तरह किढ़वाना ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 3 में एससी सीट से प्रहलाद निर्विरोध चुने गए। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के कुल 11 वार्डो में उप चुनाव हुए तथा निर्विरोध 8 उम्मीदवार चुने गए तथा तीन वार्डो के चुनाव हुए।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
कई प्रत्याशियो की प्रतिष्ठा दांव पर
गुरूवार, 19 अगस्त 2010

पिछले कुछ दिनो चैयमैन पद पर कौन काबिज होगा। जिस पर अटकलो का बाजार गर्म है लेकिन शुक्रवार मतगणना के बाद चैयरमैन के फैसले के साथ ही इन अटकलो का बाजार भी थम जाएगा। वैसे देखा जाए तो मतगणना से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष शर्मा

, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी और बसपा प्रत्याशी योगेंद्र कटेवा में से चैयरमैन पद के लिए दावेदारी जताई जा रही है। पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के रामगोपाल मिश्र, निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश बसवाला, मधु शर्मा, अनूप भगेरिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसी तरह पार्षद पद के लिए भी कई नेताओ की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमे वार्ड नं. 12 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश जलिन्द्रा, वार्ड नं. 19 से भाजपा के शम्भू पंवार तथा कांग्रेस की शर्मिला बराला, वार्ड नं. 22 से कांग्रेस के वीरप्रकाश झाझड़िया और सतपाल एवं राजेंद्र तथा वार्ड नं. 15 से कांग्रेस के महेश हिम्मतरामका और भाजपा के अशोक पुजारी आदि है। इसक अलावा वार्ड नं. 1 से शंकरलाल, वार्ड नं. 2 से नाथी देवी, वार्ड नं. 4 से रतना देवी, वार्ड नं. 8 से शिवलाल सैनी, वार्डनं. 9 से सुरतमल, वार्ड नं. 20 से उषा देवी आदि की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
वोटों की मतगणना
गुरूवार, 19 अगस्त 2010

निकाय चुनावो को लेकर चिड़ावा कॉलेज चिड़ावा परिसर में आज शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतगणना होगी। उपखण्ड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए है। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी तथा सर्वप्रथम पालिकाध्यक्ष के मतो की गणना होगी इसके बाद पार्षद पद के मतो की। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान पांच टेबल लगाई जाएगी तथा पांच राउंड के हिसाब से मतगणना होगी।

Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>

परिणाम 82 - 90 का 2530