Chirawa Yellow Page:  

FM Radio & TV

<< February ’10 >>
Mo Tu We Th Fr Sa Su
 2
 4
 7
10
12
16
27
28

Cricket Live

लोगइन फ़ोर्म






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें
आगंतुक: 1711899
मुख्य पृष्ट
ओमप्रकाश सैनी का नागरिक अभिनंदन
मंगलवार, 07 सितम्बर 2010

Image
स्थानीय वार्ड नं

. 1 स्थित शांति पब्लिक स्कूल के सामने रविवार देर रात्रि पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी का नागरिक अभिनंदन किया गया। वार्डवासियो की ओर से आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सैनी थे। अध्यक्षता सवाई सिंह धाबाई ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, पार्षद मुकेश कुमार, महेश शर्मा धन्ना, अरविंद मोगावाला उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रावलन के साथ हुआ। बाद में वार्डवासियो के द्वारा मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष ओपी सैनी को 51 सौ रूपए की थैली भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सैनी ने आगामी एक माह की कार्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मण्ड्रेला बाईपास पर सर्किल बनाया जाएगा जिससे सड़क दुर्घटना की सम्भावना को कम किया जा सके। इसके अलावा चिड़ावा शहर में डिवाइडर निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट सहित वार्डो में पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा। इससे पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हिम्मतरामका तथा वार्ड नं. 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 14, 15, 17, 22 25 आदि वार्ड पार्षदो का भी शॉल और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन कैप्टन शंकरलाल महराणिया ने किया।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
पौधारोपण कार्यक्रम
मंगलवार, 07 सितम्बर 2010

Image
पिलानी रोड स्थित श्री गुरू हनुमान व्यायाम शाला संस्थान परिसर में प्रात

: सोमवार को पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र कोच पहलवान के नेतृत्व खेनीप्रसाद भगत, शारीरिक शिक्षक जयसिंह बुडानिया, अमित वर्मा, कृष्ण कुमार निनानिया, जितेंद्र सिंह, दीपेश शर्मा, दीपक ककरानिया, महेंद्र मोदी, राजेंद्र निर्मल, कैलाश वर्मा एवं मोन्टू पहलवान के द्वारा पौधारोपण किया गया तथा जिसके सरंक्षण की जिम्मेवारी स्वयं मुख्य अतिथि राजेंद्र कोच पहलवान ने ली।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर 12 को
मंगलवार, 07 सितम्बर 2010

स्थानीय अग्रसेन भवन परिसर में

12 सितम्बर को श्रीमती रतना देवी भगेरिया चेरिटेबल ट्रस्ट और एस के सोनी हॉस्पीटल जयपुर की ओर से बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के संयोजक प्रो. केएम मोदी ने बताया कि ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. निखिल पारीक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मनीषा रस्तोगी, ईएनटी विशेषज्ञ डा. राजेश सैनी, चर्म, यौन व रति रोग विशेषज्ञ डा. संजय सक्करवाला, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. बीआर बगड़िया, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. मोहित चतुर्वेदी, तांत्रिका, स्नायु व मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डा. शंकर बासनदानी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता, जनरल फिजिशियन डा. बृजेश भारद्वाज, दंत रोग विशेषज्ञ डा. राकेश पारीक, मूत्र रोग विशेषज्ञ डा. अनिल शर्मा एवं सर्जन डा. गौरव कुलवाल अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगे। इन्होंने बताया कि शिविर में ईसीजी, ब्लड जांच, सोनोग्राफी, शुगर जांच, एक्स रे आदि की भी सुविधा उपलब्ध होगी तथा दवा भी वितरित की जाएगी। शिविर को सफल बनाने हेतु स्वागत, प्रचार-प्रसार, पंजीकरण आदि समितियो का गठन किया गया है। गठित समिति के सदस्यो को जिम्मेवारी सौपी गई है।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
पर्यावरण बचाओ योजना की जानकारी
सोमवार, 06 सितम्बर 2010

समीपवर्ती गांव लाखू में सोमवार को पसारी फाउण्डेशन की ओर से पोलिथीन हटाओ

, पर्यावरण बचाओ योजना की जानकारी दी। ग्राम लाखू सरपंच सूरजभान की अध्यक्षता में फाउण्डेशन के मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल के द्वारा कृषको और ग्रामीणो को पोलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान की जानकारी दी गई तथा पोलिथीन के प्रयोग से होनी वाली हानियां के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान ग्रामीणो और किसानो से अपील की पोलिथीन कैरी बैग्स का प्रयोग बंद कर कागज के कैरी बैग्स का प्रयोग करे। इस अवसर पर विरेंद्र, विनोद, राजेंद्र, गुगन, महिपाल, सुभाष, मनोज आदि उपस्थित थे।
Tag it:
Delicious
Furl it!
Spurl
NewsVine
Reddit
YahooMyWeb
Technorati
Digg
Hugg
 
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>

परिणाम 1 - 9 का 2530