|
युवक कांग्रेस के चुनाव सम्पन्न |
|
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010 |
|
स्थानीय श्रीश्याम गेस्ट हाउस परिसर में बुधवार को युवक कांग्रेस के चुनाव हुए। जिसमें चिड़ावा नगरध्यक्ष पद पर बाबूलाल स्वामी निर्वाचित हुए। युवक कांग्रेस चुनावो को लेकर सुबह से ही कांग्रेस कार्र्यकत्ताओ में उत्साह दिखा तथा शाम
5 बजे तक मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें चिड़ावा नगरध्यक्ष पद पर बाबूलाल स्वामी 60 वोटो से विजय हुए तथा अमित शर्मा को 29 वोट प्राप्त हुए और उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए। इसके तीन महासचिव पर दिनेश गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा और अमित वर्मा निर्वाचित हुए। महिला महासचिव पद पर संगीता चौधरी निर्वाचित हुए। इसी तरह ओबीसी सीट से आशीष जांगिड़, एसी सीट से मंगल नायक, समीम भी निर्वाचित हुए। जबकि एसटी सीट से कोई भी महिला उम्मीदवार ने चुनाव नही लड़ा। चुनावो में कुल 169 वोट डाले गए तथा कुल 9 पदो के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए। चुनावो के सफल आयोजन के लिए एलआरओ कमलप्रीत सिंह के नेतृत्व में एएलआरओ देवेंद्र गोयल तथा आरओ यंतिन गोयल, नुकल गोयल, बलवीर शेखावत एवं अमित गोयल सहयोग किया।
|
|
|
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010 |
|





चिड़ावा शहर में पानी की निकासी सबसे बड़ी समस्या है। जिसका समाधान निकालना चुनावी मुद्दा भी रहा है। कस्बे में गुरूवार दोपहर बाद हुई बारिश से एक बार फिर आम रास्तो पर पानी जमा हो गया। जिससे राहगीरो के अवागमन की तो दूर की बात है वाहन भी रेंगते हुए चल रहे थे। कस्बे के गौशाला रोड पर पानी की निकासी के लिए नालियो का निर्माण नही होने से हल्की सी बारिश से आम रास्ते पर पूर्णतया पानी जमा हो जाता है तथा हालत इतने खराब हो जाते है कि पैदल चलने वाले व्यक्तियो को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह खेतडी रोड पर स्थित नालो की नियमित सफाई नही होने से बारिश के समय पानी ओवरफ्लो होकर घरो और दुकानो में घूसने लगता है। यही हालात कबूतरखाना बस स्टेण्ड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते का है तथा यहा पर भी नालियो की नियमित सफाई नही होने हल्की सी बारिश में पानी ओवरफ्लो होकर दुकानो और मकानो में घूसने लगता है। वार्ड नं
. 19 के हालात भी कुछ ऐसी ही कहानी कह रहे है। वार्ड के आम रास्तो पर पिछले कुछ वर्षो से बरसात का पानी जमा होता रहता है। स्थानीय निवासियो की ओर से उपखंड अधिकारी और पालिका प्रशासन को कई बार सूचित भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है। चिड़ावा तहसील भी बारिश के बाद किसी छोटे टापू से कम नजर नही आ रही है। तहसील परिसर के दोनो ओर एकत्रित बारिश का पानी इस बात को दर्शाता है कि फिलहाल पानी की निकासी की समस्या का हल तो उनके पास भी नही है। पालिकाध्यक्ष चुनावो में प्रत्याशियो ने जिस मुद्दे को सबसे से यादा इस्तेमाल किया वह पानी की निकासी था लेकिन वह मुद्दा केवल चुनावी घोषणा पत्र तक सीमित रहकर रह गया है। इस सम्बंध में जब पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पानी की निकासी समस्या है जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। उधर पालिका के अधिशाषी अधिकारी फूलसिंह सैनी ने बताया कि बारिश के समय कस्बे के कुछ हिस्सो मे ंबारिश का पानी जमा हो जाता है जिसे पालिका प्रशासन प्रयास करके पानी निकलवा दिया जाता है।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010 )
|
|
|
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010 |
|

नव नियुक्ति झुंझुनूं जिला कलैक्टर मुग्धा सिन्हा ने गुरूवार को चिड़ावा उपखंड अधिकारियो की मिटिंग ली। उपखंड कार्यालय में जिला कलैक्टरसिन्हा नेअधिकारियो को आवश्यक दिशा
-निर्देश देते हुए कस्बे में बारिश के बाद जमा पानी को लेकर उपखंड अधिकारी नारायण सिंह शेषमा से चर्चा की। इसके अलावा जिला कलैक्टर सिन्हा ने कस्बे में व्याप्त अन्य समस्याओ के बारे में जानकारी ली तथा उनके निराकरण के आवश्यक कदम उठाने के निर्देष दिए। बैठक में विभिन्न विभागो के अधिकारियो ने भाग लिया।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010 )
|
|
|
रोजेदारो को दी इफ्तार पार्टी |
|
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010 |
|

स्थानीय चिड़ावा कॉलेज के पीछे सोनी गेस्ट हाउस में नगरपालिका मण्डल की ओर से बुधवार देर शाम रमजान के पाक महीने में रोजेदारो को इफ्तार पार्टी दी गई। पालिकाध्यक्ष ओेमप्रकाश सैनी के आतिथ्य में रोजेदारो को फलाहार करवाया गया। इस दौरान मुस्लिम और हिन्दु भाईयो ने एक दूसरे से गिले मिलकर बधाई दी तथा भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका तथा समस्त पार्षदो के अलावा गणमान्य लोगो ने भाग लिया।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010 )
|
|
|
|
<< आरम्भ < पिछला 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंतिम >>
|
| परिणाम 1 - 9 का 2543 |